ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: citizenship bill: असम में विरोध जारी, जापान के पीएम शिंजो आबे रद्द कर सकते हैं भारत यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

citizenship bill: असम में विरोध जारी, जापान के पीएम शिंजो आबे रद्द कर सकते हैं भारत यात्रा

By @dmin
Published: December 13, 2019
Share
SHARE

असम में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच जापान प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा रद्द हो सकती है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। आपको बता दें कि गुवाहाटी में 15-17 दिसंबर को तय भारत-जापान शिखर सम्मेलन होना है।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शिंजो आबे की भारत यात्रा रद्द होने के सवाल के जवाव में कहा, “इस बारे में बताने के लिए हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।” पिछले सप्ताह कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच 15 से 17 दिसंबर के बीच शिखर वार्ता होगी।

सरकार ने हालांकि अभी तक बैठक की जगह की घोषणा नहीं की है, लेकिन गुवाहाटी में मेजबानी की तैयारी जारी थीं। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम में पिछले दो दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यह पूछने पर कि क्या सरकार सम्मेलन की जगह बदलने पर विचार कर रही है, कुमार ने कहा, “मैं इस पर सफाई देने की स्थिति में नहीं हूं। मेरे पास बताने के लिए कोई जानकारी नहीं है।” सूत्रों ने बताया कि जापानी दल ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुवाहाटी का दौरा किया था।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भारत यात्रा स्थगित की
इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के पारित होने के बाद गुरुवार को भारत की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। विदेश मंत्रालय का हालांकि कहना है कि दोनों घटनाक्रमों का आपस में कोई संबंध नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमिन ने अवगत कराया है कि उन्होंने 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के स्मरणोत्सव से संबंधित घरेलू मुद्दों के कारण अपना कार्यक्रम बदल दिया है। कुमार ने कहा, “उन्होंने हमें यात्रा के स्थगित होने के बारे में सूचित किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि मंत्री ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस की स्मृति से संबंधित घरेलू मुद्दों पर अपना कार्यक्रम बदल दिया है।”

उन्होंने कहा कि संसद द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित करने और इस घटनाक्रम के संबंध में किसी भी तरह की अटकलें अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार संसद में अपने भाषण से गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के हवाले से धार्मिक अल्पसंख्यकों का ख्याल रख रही है। उन्होंने संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों का ख्याल रख रही है। कुमार ने कहा कि दोनों राष्ट्र मानते हैं कि यह उनके संबंधों का स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा, “हमने कभी नहीं कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न हुआ है।”

मकान में लगी भीषण आग, आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत
राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा
Women in Politics: Urgency of Quota System For Women In Regional Elections
एनसीसी में बदलाव की तैयारी: रक्षा मंत्रालय ने बनाई उच्च स्तरीय समिति, एमएस धोनी और आनंद महिंद्रा भी शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा…. कमलनाथ सरकार गिराने में पीएम मोदी की थी महत्वपूर्ण भूमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम बोरिस जॉनसन अपनी सीट जीते, कहा- ब्रेक्जिट के लिए मिला जनादेश
Next Article नाग‎रिकता संशोंधन बिल पास होना कट्टरवाद की जीत है: सो‎निया गांधी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?