ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीआईएसएफ के IG पर भतीजी को बंधक बनाने का आरोप, पीड़िता ने मौसी को लिखा पत्र… एसपी की मदद से हुआ रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सीआईएसएफ के IG पर भतीजी को बंधक बनाने का आरोप, पीड़िता ने मौसी को लिखा पत्र… एसपी की मदद से हुआ रेस्क्यू

By Mohan Rao
Published: August 6, 2023
Share
महिला विकास मंच के सदस्यों के साथ बच्ची
SHARE

दुर्ग। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आईजी द्वारा अपने ही भतीजी को बंधक बनाकर उसे परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आईजी की भतीजी ने खुद अपनी मौसी को पत्र लिखकर सूचना दी। मामले की जानकारी पटना के महिला विकास मंच के लोगों को लगी तो वे भिलाई पहुंचे और दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा से मदद से बच्ची का रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद बच्ची को सखी सेंटर भेजा गया। रविवार को भतीजी को महिला विकास मंच के सदस्यों के साथ पटना भेज दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार महिला विकास मंच के सदस्यों ने जानकारी दी है कि बच्ची के माता पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अपने चाचा यानी आईजी संजय प्रकाश के यहां पिछले एक साल से रह रही थी। शुरुआत में सबकुछ सही था लेकिन कुछ महीनों से बच्ची अपनी मौसी अनीता शर्मा को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज कर रही थी कि उसके चाचा उसे कहीं निकलने नहीं दे रहे हैं। एक तरह से उसे बंधक की तरह रखा गया और जल्द यहां से छुड़ाने की बात की।

इसके बाद दानापुर बिहार निवासी बच्ची की मौसी अनीता शर्मा पटना में महिला विकास मंच के पास पहुंची सारी बात बताई।  जिसके बाद संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा कुमारी, संरक्षक वीना मानवी और उपाध्यक्ष फहीमा खातून दुर्ग पहुंचे। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से मिलकर पूरी जानकारी उन्हें दी गई। एसपी शलभ सिन्हा के सहयोग से महिला मंच की टीम सीआईएसएफ के आईजी निवास पर पुलिस के साथ पहुंची। पुलिस की मौजुदगी में बच्ची की काउंसलिंग हुई और बच्ची को सखी सेंटर भिजवा दिया हैं।

इस पूरे मामले में प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। बच्ची के पिता बैंक मैनेजर थे और जमीदार परिवार से थे। माता पिता के मौत के बाद इकलौती संतान 22 साल की लड़की को उसके चाचा पिछले वर्ष अपने घर सीआईएसएफ कैंपस उतई ले आए। इसके बाद से यह प्रॉपर्टी विवाद चला आ रहा था। महिलरा मंच के सदस्यो ने बताया कि माता पिता के मौत के बाद जो बच्ची के हिस्से की संपत्ति थी। वह संपत्ति को किसी को नहीं होने देना चाहती है। बच्ची ने बताया कि उसे घर में ही रखा जाता था और बकायदा निगरानी बनाने के लिए तमाम तरीके अपनाए जाते हैं।

एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना से महिल विकास मंच के सदस्यों ने बताया था कि सीआईएसएफ के आईजी संजय प्रकाश ने अपनी भतीजी को बंधक बना रखा है। सूचना के बाद आईजी संजय प्रकाश से संपर्क किया गया। उन्होंने पुलिस के सामने काउंसलिंग कराने की बात कही। इसके बाद महिला विकास मंच के सदस्यों व पुलिस की मौजूदगी में काउंसलिंग हुई और बच्ची अपनी मौसी के पास जाने को तैयार है। शनिवार को बच्ची को सखी सेंटर में रखा गया। अब उसे बिहार भेज दिया जाएगा।

एसपी की बड़ी कामयाबी: सौ से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकालने पर दी बधाई
India Corona virus cases: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 83347 नए मामले
अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा, नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर
तेलीबांधा में गैस की अवैध रिफिलिंग करते दो युवक पकड़ाए…
भिलाई की तीन एकड़ जमीन पर कब्जा, चारों ओर बनाई बाउंड्रीवॉल… निगम ने किया ध्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेंट्रल जेल पहुंचे चीफ जस्टीस : जेल की व्यवस्था देखी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी की मुलाकात
Next Article हर हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?