ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिराग का नया नारा- ” नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई “
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPolitics

चिराग का नया नारा- ” नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई “

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
चिराग का नया नारा- " नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई "
चिराग का नया नारा- " नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई "
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव में कल दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। इसके साथ ही चिराग ने नया चुनावी नारा दिया है-‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई’

सोमवार सुबह पटना में पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने मुंगेर की हिंसा के लिए एक बार सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर ही वहां गोली चलाई गई थी। चिराग ने प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार आयकर विभाग की छापेमारी से परेशान हैं। सात निश्चय में जांच की बात से भी वह घबराए हुए हैं। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने 15 साल सुशासन बाबू का टैग पहने रखा, लेकिन अब उनकी सच्चाई सबके सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के लिए नीतीश कुमार को शराब तस्करों की चिंता सता रही है। बिहार में बिना पैसों के लेन-देन के शराब बेचना संभव नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि पिछले पांच साल में नीतीश कुमार ने क्या किया है, आने वाले दिनों में उनका क्या रोडमैप है।
चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसके साथ चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान और नीतीश के बीच रिश्तों पर भी बात की। चिराग ने कहा कि जब मेरे पिता की तबीयत खराब थी, तब नीतीश कुमार मिलने नहीं गए थे लेकिन अब सबके खास बनने का ढोंग कर रहे हैं।

युवा के पास डिग्री है पर रोजगार नहीं
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पाासवान ने कहा कि युवाओं के पास डिग्री है परन्तु रोजगार नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने पिछले 15 साल में एक भी कारखाना नहीं खोला। उन्होंने कहा कि पिता ने सभी लोगों को साथ लेकर चलने के लिए सिखाया है। वे लोजपा प्रत्याशी रामचन्द्र सदा के समर्थन में शुंभा गाजी घाट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अलौली उसके पैतृक गांव का विधानसभा क्षेत्र है। इसलिए पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए ही आपके बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना लूट योजना बन कर रह गई है। लोजपा व भाजपा की सरकार बनी तो सात निश्चय योजना की जांच होगी। यह बड़ा घोटाला बनकर सामने आएगा। यहां के अधिकांश लोग रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश पलायन करते हैं। बंद कल-कारखाने चालू कराकर नये उद्योग धंधे को स्थापित किया जाएगा। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है जिस कारण इस क्षेत्र में विवाद समाप्त नहीं हो पा रहा है। सभा की अध्यक्षता जिला लेाजपा अध्यक्ष मो. मासूम ने की। वही मंच का संचालन वरिष्ठ लोजपा कार्यकर्ता मुन्ना कुमार ने किया। मौके पर जिला लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष साजीद रिजवी, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष चीनीलाल मंडल, पूर्व प्रमुख संजीव कुंमार, जिला परिषद सदस्य गिरीश कुमार, रंजीत पासवान, उमेश यादव, मो. फरीदी आदि थे।

भूपेश कैबिनेट पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के प्रस्ताव पर आज लगा सकती है मुहर, पड़ोसी राज्यों से सस्ता करने की तैयारी
इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब लखनऊ का बदलेगा नाम? सीएम योगी के ट्वीट से मिले संकेत
भारत में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख के पार पहुंचा….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 68898 नए मामले
म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: देश के टॉप 10 शहरों में बनाई जगह…. मुख्यमंत्री बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने विभागीय अधिकारियो-कर्मचारियों को दी बधाई
Breaking News : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शराब तस्कर, बस्तर में बेची जा रही थी एमपी की शराब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश का ये एयरपोर्ट आज से प्राइवेट हाथ में, 50 साल तक कमान संभालेगा अडानी ग्रुप देश का ये एयरपोर्ट आज से प्राइवेट हाथ में, 50 साल तक कमान संभालेगा अडानी ग्रुप
Next Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये कोरोना संकट के बीच प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी….. छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?