ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख में सुरक्षाबलों ने चीनी सैनिक को पकड़ा, बरामद हुए सैन्य दस्तावेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लद्दाख में सुरक्षाबलों ने चीनी सैनिक को पकड़ा, बरामद हुए सैन्य दस्तावेज

By @dmin
Published: October 19, 2020
Share
चीन ने कहा- भारत के साथ बनी सहमति, स्थिति सामान्य बना रहे दोनों देश
चीन ने कहा- भारत के साथ बनी सहमति, स्थिति सामान्य बना रहे दोनों देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बीच सुरक्षाबलों ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि उसने अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया होगा। नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे चीनी सेना को वापस कर दिया जाएगा। यह जानकारी सूत्रों के द्वारा दी गई है।
इस संबंध में भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि पीएलए के सैनिक की पहचान कॉर्पोरल वांग या लॉन्ग के रूप में हुई है। जो पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एलएसी के पार जाने के बाद पकड़ा गया। उसे अत्यधिक ऊंचाई पर और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए चिकित्सा सहायता, भोजन और गर्म कपड़े प्रदान किए गए हैं।

Chinese soldier apprehended by security forces in Chumar-Demchok area of Ladakh. He might have entered Indian territory inadvertently. He will be returned to Chinese Army as per established protocol after following due procedure: Sources pic.twitter.com/i23MjkNyqA

— ANI (@ANI) October 19, 2020

खबरों के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सिपाही सिविल और सैन्य दस्तावेज लेकर जा रहा था, जब उसे सेना ने पकड़ लिया। गौरतलब है कि मई महीने से भारत और चीन सेना के बीच सीमा पर तनाव जारी है।  
इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई है। 15 जून की रात को लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद सीमा पर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया। 
वहीं, इस झड़प में हताहत हुए चीनी सैनिकों की संख्या को लेकर बीजिंग की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। हालांकि, एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इस झड़प में चीनी सेना के 43 जवान हताहत हुए थे।  
पिछले महीने, सीमा पर दो से ज्यादा बार हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक पेगोंग त्सो इलाके में एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। वहीं, सीमा पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ताएं हुई हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है।

मेटाडोर खाई में गिरी, दस की मौत, 15 लोग घायल
मुख्यमंत्री बघेल को राजगीत ‘अरपा पैरी के धार …’ की काष्ठ कृति भेंट, राजगीत का दर्जा दिए जाने पर जताया आभार
shreekanchanpath 293 # 05 Aug 2024
shreekanchanpath 65 # 18 December 2025
Railway Breaking : एलएचबी कोच वाले ट्रेनों में अब दोनों ओर मिलेंगे जनरल कोच… सामान्य यात्रियों को मिलेगी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथरस केस: सबूत देने के चक्कर में सूख रही आठ बीघा फसल, अब सरकार से मांगा मुआवजा हाथरस केस: सबूत देने के चक्कर में सूख रही आठ बीघा फसल, अब सरकार से मांगा मुआवजा
Next Article जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता अंडमान और निकोबार क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.1 रही तीव्रता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?