ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, गलवान घाटी में भारत ने तैनात किए टी-90 टैंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, गलवान घाटी में भारत ने तैनात किए टी-90 टैंक

By @dmin
Published: June 30, 2020
Share
चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, गलवान घाटी में भारत ने तैनात किए टी-90 टैंक
चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, गलवान घाटी में भारत ने तैनात किए टी-90 टैंक
SHARE

लद्दाख (एजेेंसी)। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच लगातार बातचीत चल रही है। इस विवाद को चीन वार्ता के जरिए से सुलझाने की बात तो कर रहा है, लेकिन धोखेबाजी करने से भी पीछे नहीं हट रहा। इसके चलते भारत ने सीमा पर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए गलवान सेक्टर में 6 टी-90 टैंक्स तैनात किए हैं। वहीं, भारत और चीन के बीच मंगलवार को तनाव को कम करने के लिए चुशुल में शीर्ष सैन्य कमांडर स्तर की एक बार फिर से बातचीत होने जा रही है।
भारतीय सेना ने सीमा पर टी-90 भीष्म टैंकों को तैनात करने का फैसला चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की हरकतों को देखते हुए लिया है। चीन ने कई जगह निर्माण किया हुआ है। सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के अपने हिस्से के भीतर इस क्षेत्र में स्थित प्रमुख ऊंचाइयों पर अपने हथियारों को तैनात कर रही है।
155 एमएम हॉवित्जर के साथ इन्फैंट्री लड़ाकू वाहनों को पूर्वी लद्दाख में 1597 किमी लंबी एलएसी के साथ तैनात किया गया है। वहीं, चीन के किसी भी खतरे से निपटने के लिए चुशुल सेक्टर में भी सेना ने दो टैंकों की तैनाती की है। चीनी सेना इस क्षेत्र से एलएसी से वापस जाने के लिए सौदेबाजी करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना का स्पष्ट मानना है कि वह एक इंच भी जमीन नहीं छोडऩे वाली है।
सैन्य कमांडरों की मानें तो भारत सीमा विवाद पर लंबी खींचतान के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, दूसरी ओर यदि चीन को कदम उठाता है तो फिर भारत ने उसपर जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयारी कर रखी है। चीनी सेना पू्र्वी लद्दाख में मार्शियल आट्र्स की ट्रेनिंग पाए सैनिकों की तैनाती का प्रोपेगेंडा फैलाता है। जबकि, वास्तविकता यह है कि भारतीय सैनिकों के मुकाबले चीनी सैनिकों का ऐसी परिस्थितिओं में टिके रहना काफी मुश्किल है। वर्ष 1984 के बाद से, भारतीय सेना को उच्च ऊंचाई वाले युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
भारतीय सैन्य कमांडरों और सैनिकों का सामान्य मनोबल इन दिनों भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना दोनों के साथ बहुत अधिक है। जो उच्चतम स्तर की सतर्कता में तैनात हैं। वहीं, चीनी पीएलए वायु सेना के अधिकांश लड़ाकू विमान भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों का मुकाबला करने के लिए एलएसी से 240 किमी दूर तकलामकन रेगिस्तान में हॉटन एयर बेस से उड़ान भर रहे हैं।

Gustakhi Maaf: अब रेलवे स्टेशन भी बन गया एयरपोर्ट
नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉल्टलाइन प्रोजेक्ट : प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, एसडीएम ने की सुनवाई
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत, कार चालक सहित तीन की हालत गंभीर
रायपुर में शुरू हुआ फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी 16 टीमें ले रही हिस्सा
राजधानी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनंतनाग में सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर अनंतनाग में सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर
Next Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours दुर्ग में फूटा कोरोना बम: एक दिन में मिले 30 नए मामले, 12 बीएसएफ जवानों के साथ तीन पुलिस कर्मी संक्रमित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?