ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को नि:शुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को नि:शुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
Children will now get pneumococcal vaccine free of cost in Chhattisgarh
Children will now get pneumococcal vaccine free of cost in Chhattisgarh
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को अब न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) नि:शुल्क लगाया जाएगा। यह टीका बच्चों को न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, सेप्टीसिमिया, साइनुसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया (कान का इन्फेक्शन) जैसी कई बीमारियों से बचाएगी। शिशुओं को छह सप्ताह, 14 सप्ताह और नौ माह की आयु में इसकी तीन खुराकें दी जाएंगी। तीन डोज में लगने वाला यह टीका बाजार में काफी महंगे दामों में मिलता है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा विभाग के मैदानी अमले को संबोधित करते हुए कहा कि न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल करने से पांच वर्ष तक के बच्चों की न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से रक्षा हो सकेगी। इससे प्रदेश में बाल मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीसीवी की महंगे दर पर उपलब्धता के कारण आम लोगों तक इसकी पहुंच सीमित थी। अब नियमित टीकाकरण में शामिल होने से सभी बच्चों को इसे नि:शुल्क लगाया जा सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पांच वर्ष से कम उम्र में जान गंवाने वाले बच्चों में से 13 प्रतिशत निमोनिया पीडि़त होते हैं। इनमें से भी 15 प्रतिशत बच्चों की मौत न्युमोकोकल निमोनिया से होती है। उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2010 में एक लाख पांच हजार और 2015 में 53 हजार बच्चों की मौत न्युमोकोकल निमोनिया से हुई हैं। श्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पीसीवी को अधिक से अधिक शिशुओं तक पहुंचाने कहा। उन्होंने नवजातों के माता-पिता को भी इस बारे में जागरूक करने कहा जिससे वे शिशु की उम्र के अनुसार इसकी निर्धारित खुराक समय पर बच्चों को दिलवा सकें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चे न्युमोकोकल बैक्टीरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। पीसीवी से इन बच्चों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जैपनीज इन्सेफेलाइटिस के ज्यादा खतरों वाले जिलों में इससे बचाव का टीका भी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 94 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा मैदानी अमले की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुश्किल समय में भी वे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने नए टीकों को भी अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने कहा।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में सभी जिलों के अधिकारियों को न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन के उपयोग, प्रभाव और सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस टीके को प्रदेश में हर साल करीब छह लाख 33 हजार बच्चों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वर्ष 2017 में भारत में यह टीका चरणबद्ध तरीके से पांच राज्यों में शुरू किया गया था। नियमित टीकाककरण कार्यक्रम में शामिल कर अब पूरे देश में इसका विस्तार किया जा रहा है।

विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न, 15 प्रकरणों की हुई समीक्षा
दुश्मनों काल राफेल होगा अब और विकराल…भारत का ‘बाहुबली’ होगा घातक हैमर मिसाइल से लैस
हुमा कुरैशी की तस्वीरें देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार, फैंस कर रहे लाइक्स की बौछार
दर्दनाक हादसा : आधी रात घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले  
लाल किले में गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, गेड़ी नृत्य के अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Senior citizens of police family got benefit in health camp... 60 people will get glasses स्वास्थ्य शिविर में पुलिस परिवार के सीनियर सिटिजन्स को मिला लाभ… 60 लोगों को लगेगा चश्मा… नि:शुल्क वितरण करेगा एसआर हॉस्पिटल परिवार
Next Article Government showed strictness about Twitter for not following the new IT rules नए आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर को लेकर सरकार ने दिखाई सख्ती…. भारत में गंवाया कानूनी सुरक्षा का आधार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?