ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, आवेदन शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, आवेदन शुरू

By Mohan Rao
Published: June 23, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा गरीब और मेहनती निर्माण श्रमिकों के बच्चों को देश के बेहतरीन निजी आवासीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की पूरी पढ़ाई, रहना-खाना और अन्य सभी शैक्षणिक सुविधाएं पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत धमतरी जिले को कुल 7 सीटों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक श्रमिक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए 3 जुलाई 2026 तक आवेदन विभागीय वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in में या मोबाइल ऐप “श्रमेव जयते” के माध्यम से कर सकते हैं।इसके साथ ही ऑफलाइन श्रम संसाधन केंद्र कुरूद, धमतरी, मगरलोड, नगरी एवं जिला श्रम कार्यालय (कक्ष क्रमांक-68) में दस्तावेजों के साथ जमा किया जा सकता है।

इसके लिए आवेदक निर्माण श्रमिक का मंडल में कम से कम 1 वर्ष पुराना वैध पंजीयन होना अनिवार्य है। योजना का लाभ श्रमिक की प्रथम दो संतानों को ही देय होगा तथा बच्चा वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले रहा हो। विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह से मेरिट (प्रावीण्यता सूची) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के साथ श्रम पंजीयन कार्ड, बच्चे का पहचान पत्र (जैसे [Aadhaar Redacted] कार्ड), मूल निवास प्रमाण पत्र, पूर्व वर्ष की अंकसूची, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) एवं स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

ऐसी आदतें बिगाड़ देती हैं दांतों की सेहत पायरिया और सडऩ की बढ़ सकती है समस्या…
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.2…. बीते 24 घंटो में सामने आए 109 नए मामले… तीन मरीजों की गई जान
21वीं सदी में कंटेंट क्रिएशन युवाओं के लिए असीम संभावनाओं का क्षेत्र : वित्त मंत्री चौधरी
उपसरपंच बनने पंचों को गिफ्ट की प्लेटिना बाइक, अब बढ़ गई नेताजी की मुसीबत… जानिए क्या है मामला
Gustakhi Maaf: नागलोक के बैगा-गुनिया बन गए मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय  ने राजनांदगांव में 510 करोड़ से अधिक के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Next Article सहकारी बैंक की शाखाओं में वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई, दोषियों पर एफआईआर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?