ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग से लापता बच्चा आधीरात पहुंचा भिलाई तीन रेलवे स्टेशन, आरपीएफ ने मां से मिलाया, लौटी परिवार की खुशियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग से लापता बच्चा आधीरात पहुंचा भिलाई तीन रेलवे स्टेशन, आरपीएफ ने मां से मिलाया, लौटी परिवार की खुशियां

By Mohan Rao
Published: June 11, 2023
Share
SHARE

भिलाई। आरपीएफ पोस्ट भिलाई के जवानों ने एक मां को उसके बेटे से मिलाया। दरअसल 10 वर्षीय नाबालिग 9 जून को दुर्ग रायपुर लोकल में अपनी साइकिल के साथ सवार हो गया। उसे अपने घर जाने की जल्दी थी। उसे पावर हाउस रेलवे स्टेशन में उतरना था लेकिन वह भिलाई रेलवे स्टेशन में पहुंच गया। लोकल ट्रेन भिलाई रेलवे स्टेशन पर आधी रात 12.20 बजे पर पहुंची थी।

बच्चे पर आरपीएफ पोस्ट भिलाई के आरक्षक एचआर सैनी की नजर पड़ी और पूछताछ करने पर अपना नाम साकेत चन्द्रकार पिता सनत चंद्राकर निवासी नेहरु नगर बताया। वह किसी का मोबाइल नंबर नहीं बता पा रहा था। इसकी सूचना आरक्षक सैनी ेने उपनिरीक्षक आरके राठौर को दी। उक्त बालक को आगे पूछताछ करने पर बताया कि वह 9 जून को दोपहर अपने घर से सायकल के साथ खेलने के लिए बिना बताये निकला था और वह सायकल चलाते हुए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच गया। समय ज्यादा होने के कारण एवं जल्दी घर पहुंचने के लिए वह सायकल के साथ लोकल गाडी में बैठकर भिलाई पावर हाउस के लिए चढ़ गया किन्तु उक्त गाडी ठहराव कम होने एवं सायकल के साथ नहीं उतर पाने के कारण आगे स्टेशन भिलाई-03 में उतर जाना बताया।

चुंकि उक्त बालक के द्वारा किसी भी रिस्तेदार या माता-पिता का मोबाईल नम्बर मालूम नहीं होने से आरपीएफ बैरक भिलाई में रखा गया। बालक को 10 जून को उपनिरीक्षक आरके राठौर के नेतृत्व में हमराह प्रधान आरक्षक डी चौहान, आऱक्षक एचआर सैनी व आरक्षक जय कुमार के साथ उक्त बालक के द्वारा बताये हुए पते नेहरु नगर भिलाई पर पहुंचे तो वहां पर पुन: साकेत कालोनी दुर्ग बताया ऐसे में उनके पते की जानकारी लगा पाना मुश्किल हो रहा था।

वाट्सएप ग्रुप से मिली सहायता
दुर्ग पहुंचने के बाद पुलिस स्टॉफ को एक वाट्सएप गु्रप में बच्चे की फोटो वायरल होने की बात पता चली। वाट्सग्रुप से मोबइल नंबर निकालकर बात करने पर डिलेश्वर चन्द्रकार नाम के व्यक्ति ने बताया क िसाकेत चन्द्रकार का रिस्तेदारी में फूफा है। बालक निवास स्थान कोलिहापुरी थाना-पुलगांव बताया। उन्होंने बताया कि साकेत चन्द्राकर 9 जून को शाम 3 बजे बिना बताये सायकल लेकर घर से निकल गया था और देर रात तक नहीं आने पर उसका रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मां ने जताया आरपीएफ आभार
सूचना मिलने पर बच्चे की मात कविता चंन्द्राकर एवं रिस्तेदार डिलेश्वर चंन्द्राकर एवं अन्य आरपीएफ पोस्ट भिलाई पहुंचे। वहां पर कविता चन्द्राकर ने बच्चे को पहचाना। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सोकर उठी तो देखा कि बेटा साकेत घर पर नहीं था एवं उसका सायकल भी नहीं था। सोने के पहले उसके लडके ने बोला था कि आप सो जाओं मैं घर में खेल रहा हूॅ। देर रात तक वापस नहीं आने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संदेश के आधार पुलिस थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। महिला ने बताया कि साकेत के लापता होने के बाद घर पर सभी को रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे को सकुशल देख मां ने राहत की सांस ली और आरपीएफ का आभार जताया। इसके बाद मुख्य स्टेशन प्रबंधकहिमांशु कुमार के समक्ष उपनिरीक्षक आरके राठौर के द्वारा पूर्ण जांच पड़ताल कर उक्त बालक साकेत को उसकी माता कविता चंन्द्राकर व रिश्तेदार को सौंपा गया।

पीएम आवास योजना-ग्रामीण को समयबद्ध गति देने जिले में हर माह 7 तारीख को होगा ‘आवास दिवस’
भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा: राफेल कांग्रेस की देन, वायुसेना को बधाई
सार्वजनिक शौचालयों की बदलेगी सूरत, स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत के लिए 57 करोड़ से ज्यादा जारी
45 करोड़ की लागत से गुल्लू में बनेगा 132 केवी पॉवर सब-स्टेशन : मंत्री डॉ. शिव डहरिया की अनुशंसा पर जनता को मिलेगी लो-वोल्टेज की समस्या से निजात
सीमा सुरक्षा बल ने रुआबांधा बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगो को किया जागरुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में चुनावी शोरगुल : 2 जुलाई को केजरीवाल की रैली, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे शामिल
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार, 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर सीएम बघेल ने विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, बिलासपुर को उड़ान -5 योजना में जोड़ने की रखी मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?