ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा: अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय स्कूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा: अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय स्कूल

By @dmin
Published: September 5, 2021
Share
Chief Minister's big announcement on Teacher's Day
Chief Minister's big announcement on Teacher's Day
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित आरडी तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद के नाम से संचालित शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर अब प्रत्येक जिले में एक-एक हिन्दी माध्यम स्कूल खोलने की बड़ी घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महापुरूषों के नाम से संचालित होने वाले स्कूल हमारी पहचान है। इन ऐतिहासिक स्कूलों का उन्नयन बहुउद्देशीय शाला के रूप में किया जाएगा। उन्होंने आरडी तिवारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के खेल मैदान के लिए 2 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की। कार्यक्रम में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए नवाचार करने वाले 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक भी प्रदान किए।

सभी शिक्षकों को दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् को नमन करते हुए कहा कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण शिक्षक दिवस का कार्यक्रम वर्चुअल रूप से आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरडी तिवारी स्कूल में पहले मात्र 57 बच्चे पढ़ते थे। स्वामी आत्मानंद के नाम से अंग्रेजी माध्यम का शासकीय स्कूल प्रारंभ होने से अब यहां एक हजार से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद के नाम से रायपुर शहर में तीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए, यहां ऐसे बच्चों को प्रवेश मिला है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के हैं। यहां पढऩे वाले बच्चों की फीस, पुस्तक और गणवेश का खर्चा सरकार वहन करेगी।

आवश्यकता ही अविष्कार की जननी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आयोजित शिक्षा मड़ई में कोरोना काल में नवाचार करने वाले शिक्षकों में मोटर सायकिल गुरूजी, सिनेमा वाले बाबू, श्यामपट वाले गुरूजी, लाउड स्पीकर क्लास, अंगना म शिक्षा, मुस्कान पुस्तकालय, जुगाड़ स्टूडियो, स्मार्ट क्लास, माटी कला से शिक्षा, पपेट शो, स्थानीय भाषा में शिक्षा और सहायक सामग्री के प्रयोगों को देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है। आपदा के अवसर में बदलने का कार्य छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरूआत रायपुर से की गई इसके बाद जिलों में 27, उसके बाद 52 और अब 172 स्कूल संचालित हो रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का यह कारवां और भी आगे बढ़ेगा।

स्वामी आत्मानंद की प्रेरणा से प्रदेश में शुरू हुए अंग्रेजी माध्यम स्कूल
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् को नमन करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद ने बस्तर के नारायणपुर में शिक्षा का ऐसा केन्द्र संचालित किया जिसकी चर्चा देश भर में रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हीं से प्रेरणा लेकर प्रदेश में उनके नाम से शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल में अच्छे शिक्षकों के साथ शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने बच्चों से कहा कि माता-पिता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे यहां मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करें। कार्यक्रम को संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय और महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष खनिज विकास निगम गिरीश देवांगन, अध्यक्ष योग आयोग ज्ञानेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष किसान आयोग सुरेन्द्र शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्रगण उपस्थित थे।

गर्म कपड़े पहनने पर भी लगती है ठंड, तो आपको हो सकती है ये बीमारियां…
भारत में कोरोना: इस माह दूसरी बार 10,000 से कम आए नए मामले, मृतकों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम
Breaking News : भिलाई में बम धमाका, खड़ी कार को बम से उड़ाया… सीसी टीवी में कैद हुआ बदमाश
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 दिन में अधिसूचना जारी करें, बिना ओबीसी आरक्षण के होंगे इलेक्शन
CG Crime : 12 साल बाद हरेली पर पति से मिलने पहुंची पत्नी, दरिंदे ने सिलबट्टे से मारकर ले ली जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल ने किया फैसला
Next Article Teachers were honored in Raj Bhavan. Governor Uike said राजभवन में शिक्षकों को किया गया सम्मानित…. राज्यपाल उइके ने कहा- शिक्षकों के मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?