ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के निवासियों को ‘हर घर-एक पेड़ अभियान’ की सफलता के लिए पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के निवासियों को ‘हर घर-एक पेड़ अभियान’ की सफलता के लिए पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
SHARE
  • यह अभियान दुर्ग जिले में 6 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है
  • पूरे प्रदेश में स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों और आंगनबाडी केन्द्रों में होगा मुनगा के पौधों का रोपण
  • सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों और प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर लगाए जाएंगे पौधे

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में हरियाली के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हर घर-एक पेड़ अभियान की सफलता के लिए दुर्ग जिले के निवासियों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि जिले के नागरिकों की इस अभियान में भागीदारी से हरियर दुर्ग की कल्पना साकार हो सकेगी।
श्री बघेल ने जिलेवासियों के नाम जारी पत्र में लिखा है कि आपके दुर्ग जिले में हरियाली के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए हर घर एक पेड़ अभियान (वन होम-वन ट्री कैंपेन) चलाया जा रहा है। प्रकृति को सहेजने के पुनीत उद्देश्य से यह महती अभियान जिले में 6 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। हम सब इस दिन अपने घर में पौधे लगाएंगे। जनसरोकारों से जुड़े कार्यों में दुर्ग जिले के नागरिकों की हमेशा अग्रणी भागीदारी रही है। पौधरोपण ऐसा ही कार्य है हम जितने पेड़ लगाएंगे, प्रकृति को उतने ही बेहतर तरीके से सहेज पाएंगे। अपने घरों में पौधे लगाने पर उन्हें सहेजने में हमें आसानी होगी।
मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों से आग्रह करते हुए पत्र में लिखा है कि इस अभियान अंतर्गत 6 जुलाई को अपने घर में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और इसे सहेजे भी। स्वयं पौधे लगाएं और अपने पड़ोसियों को, परिचितों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर, शासकीय कार्यालयों में, प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी होगा। कुपोषण मुक्त दुर्ग बनाने बड़े पैमाने पर स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों और आंगनबाडी केन्द्रों में मुनगा के पौधों का रोपण भी होगा। आने वाली पीढ़ी को सबसे अच्छा तोहफा आप हरियाली के रूप में दे सकते हैं। श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि जिले के लोगों की भागीदारी से वन होम-वन ट्री कैंपेन सफल होगा और एक ही दिन में आप लोगों द्वारा किए गए इस महती प्रयत्न से भविष्य में हरियर दुर्ग की कल्पना साकार हो सकेगी।

बलौदा बाजार में पुलिस ने जब्त किए एक करोड़ 12 लाख नगदी, कार से ले जा रहा था ड्राइवर
Big news : कवच सुरक्षा के दायरे में आएगा छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क, झारसुगुडा से नागपुर तक होगा कवर
छत्तीसगढ़ में बाबा रामदेव के खिलाफ एक और केस, एलोपैथी पर भ्रम फैलाने के आरोप में IMA ने कराई FIR
पायलट की बगावत से उनकी रिहाई को जोड़ने पर भड़के उमर अब्दुल्ला, भूपेश बघेल पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
श्रम विभाग के सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी बोरा ने राहत शिविर और इंडोर स्टेडियम स्थित नियंत्रण केन्द्र का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संकट के बावजूद जमकर बरसा हरा सोना : लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 58 प्रतिशत तेंदूपत्ते का संग्रहण : संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की आय कोरोना संकट के बावजूद जमकर बरसा हरा सोना : लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 58 प्रतिशत तेंदूपत्ते का संग्रहण : संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की आय
Next Article मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?