ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे लोकार्पण, तीन एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है औद्योगिक पार्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे लोकार्पण, तीन एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है औद्योगिक पार्क

By Mohan Rao
Published: May 19, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में ग्राम कुर्मीगुंडरा में 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का लोकार्पण करेंगे। लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित इस ग्रामीण औद्योगिक पार्क में हेल्दी स्नैक्स मेनुफेक्चरिंग यूनिट, बकरी पालन यूनिट तथा नर्सरी यूनिट की स्थापना की गई है।

कुर्मीगुंडरा रीपा में 2 डोमशेड, महिला एवं पुरूष के लिए दो शौचालय, एप्रोच रोड, चारों ओर बाउंड्रीवाल से घेरे का निर्माण किया गया है। रीपा के अंदर एक प्राशासनिक क्षेत्र का निर्माण किया गया है, जिसमें बैंकिंग सुविधा हेतु कियोस्क, इंटरनेट सुविधा हेतु वाई-फाई कनेक्शन तथा राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी हेतु हेल्प डेस्क बनाई गई है। रीपा परिसर के मध्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

यहां स्थापित हेल्दी स्नैक्स मेनुफेक्चरिंग यूनिट में युवाओं द्वारा इंस्टेंट प्रीमिक्स, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स, मल्टीमिलेट्स फ्लोर्स, एनर्जी बार तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। यहां बनने वाले उत्पादों की सर्वदा लाईफ इंडस्ट्रीज के द्वारा बिक्री की जा रही है। उत्पादों की मार्केटिंग के लिए व्यावसायिक बाजार तैयार किया जायेगा, जिसमें डीलर, होलसेलर, रिटेलर के माध्यम से उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही साथ स्थानीय बाजार की मांग के अनुरूप निकट भविष्य में अन्य वेराइटी के हेल्दी स्नैक्स की मेनुफेक्चरिंग इस यूनिट में की जाएगी। रीपा में स्थापित बकरी पालन यूनिट तथा नर्सरी यूनिट में नए उत्पादों को भी स्थान दिया जाएगा।

इस रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के मुख्य डोम, रोजगार गुड़ी के साथ सेवा क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में कुर्मीगुंडरा रीपा में लगभग 70 युवाओं को रोजगार प्राप्त है। ऑनलाईन मार्केटिंग तथा आस-पास के दुकानदारों के माध्यम से भी उत्पादों का विक्रय किया जायेगा। साथ ही तैयार उत्पादों को शासकीय विभागों में भी सप्लाई किया जा रहा है ताकि उत्पाद की खपत सुनिश्चित कर कार्य कर रहे श्रमिकों को रोज़गार की गारंटी प्रदान कर उनके भविष्य को आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर और समृद्ध बनाया जा सके।

Balod News : कूलर की बॉडी में दौड़ रहा था करंट, छूते ही युवक को लगा झटका…. मौके पर मौत
सुनवाई पूरी: सुप्रीम कोर्ट केंद्र से पूछा- तिसरी लहर का आना अभी बाकी…. यदि बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे?
रायपुर दक्षिण सीट उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, ईवीएम में कैद होगा भाजपा के सुनील व कांग्रेस के आकाश का भाग्य
महिला समूहों को अब अधिकतम 6 लाख रूपए तक ऋण, मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
कलेक्टर का ट्रांसफर नहीं हुआ तो कर लूंगा परिवार सहित आत्मदाह, युवा आयोग के पूर्व सदस्य ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस ने पकड़ा अंतर जिला वाहन चोर गिरोह, चोरी की 9 बाइक बरामद, अलग अलग थानों में दर्ज हैं मामले
Next Article सीएम बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट सीएम बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?