ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजीआरएमए के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- किसान व राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सीजीआरएमए के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- किसान व राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए

By Mohan Rao
Published: December 30, 2023
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय का समारोह में मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने ड्रायफ्रूट की माला, साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन समारोह के आयोजन के लिए मिलर्स एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए नववर्ष की अग्रिम बधाई दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि धान की फसल हमारे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार है। किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था को दो पहिए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती और गतिशीलता के लिए दोनों पहियों की मजबूती और गतिशीलता बहुत जरूरी है। यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। हम मिल-जुलकर प्रदेश के चावल उद्योग को नयी ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन लगातार बढ़ा है। इससे चावल उद्योग के क्षेत्र में नयी संभावनाओं का जन्म हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा चावल के महत्वपूर्ण निर्यातक राज्य के रूप में स्थापित हो चुकी है। अभी छत्तीसगढ़ में परिवहन के क्षेत्र में बहुत कुछ करना शेष है। अन्य राज्यों से हमारी कनेक्टिविटी बढ़े, रेल नेटवर्क और मजबूत हो, साथ ही एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 23 वीं बैठक में छत्तीसगढ़ में कार्गो हब बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके निर्माण से प्रदेश में व्यापार-व्यवसाय फलेगा-फूलेगा। कल ही राज्य के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है। परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मेरे पास है। परिवहन के विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में हम नये आयाम स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। प्रति एकड़ धान खरीदी की यह मात्रा बीते खरीफ की तुलना में लगभग 6 क्विंटल ज्यादा है। धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 130 लाख मेट्रिक टन है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा खरीदी होने की उम्मीद है। उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मिलर्स और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि कस्टम मिलिंग का काम बहुत तेजी से किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के कोटे का चावल सेंट्रल पूल में तेजी से जमा कराया जा सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी मिलर्स से पूरी क्षमता से और तेजी से मिलिंग करने की अपील की।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और भगवान श्री राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ से भांचा राम के लिए सुगंधित चांवल भेजा जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राईस मील बड़ा व्यवसाय है। कृषि की प्रगति में भी राईस मिलर्स का बड़ा सहयोग है। सांसद श्री सुनील सोनी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।  समारोह में सांसद सुनील सोनी, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक संपत अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन
बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती
उद्योगमंत्री कवासी लखमा ने बेरोजगारी पर दिया बड़ा बायान, प्रदेश के उद्योगपतियों को दिए कड़े निर्देश
बिग ब्रेकिंग: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया
जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने बनाई शॉर्ट फिल्म हॉटसीट, यातायात नियमों के साथ देती है यह संदेश
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: गाडिय़ों के घिसे हुए टायर और क्यूआर कोड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?