ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात: मरवाही को नगर पंचायत बनाने इन कार्यों की मिली स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात: मरवाही को नगर पंचायत बनाने इन कार्यों की मिली स्वीकृति

By @dmin
Published: August 9, 2020
Share
Chief Minister, on the occasion of World Tribal Day, Gourela-Pendra-Marwahi has got many development works: Marwahi got approval for these works to be made a Nagar Panchayat
Chief Minister, on the occasion of World Tribal Day, Gourela-Pendra-Marwahi has got many development works: Marwahi got approval for these works to be made a Nagar Panchayat
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए क्षेत्र की मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित रूप से क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमने 15 अगस्त 2019 को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गठन की घोषणा की गई थी और 10 फरवरी 2020 को इस जिले का गठन किया गया। जिले के गठन के साथ ही शासन का यह प्रयास रहा है कि जिले का सर्वांगीण विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि जिले के गठन उपरांत क्षेत्र के विकास की गति तीव्र हुई है। उन्होंने कहा कि नव-गठित जिले में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यहां सारी प्रशासनिक सेवाएं काम करने लगेंगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने नए जिले के गठन और मरवाही में एसडीएम कार्यालय प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर मरवाही ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। उन्होंने नव-गठित अनुविभाग मरवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की नियुक्ति की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले की आठ प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु 42 करोड़ रुपए तथा 16 मौजूदा सड़कों के संधारण हेतु 9 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी। उन्होंने जिले में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ करने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 90 लाख रुपए की 11 नई सड़कों के निर्माण की भी स्वीकृति दी। श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर विगत चार वर्षों से लंबित पेन्ड्रा बायपास सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, पेन्ड्रा-बसंतपुर-बिलासपुर मार्ग, मरवाही-सिवनी मार्ग का निर्माण करने की स्वीकृति भी दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में पूर्णकालिक महिला एवं बाल विकास अधिकारी की नियुक्ति की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने जिले की एनीमिक महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गर्म पौष्टिक आहार प्रदान करने की स्वीकृति दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाप, एम्बुलेंस की भी स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने पेन्ड्रा पतगंवा मार्ग, पतगंवा झाबर बारी उमरांव मार्ग, भदौरा सरवानी खोडरी मार्ग, सपनी से डोंगरिया मार्ग, भर्रीडांड पीपरडोल मार्गद्व मनेन्द्रगढ़ मेन रोड बगरार मार्ग, चंगेरी मोड़ से भेड़वानाला मार्ग, सिवनी से धरहर गुर्जरटोला मार्ग तथा गौरेला जलेश्वर मार्ग नवीनीकरण के कार्यों की स्वीकृति दी है।

गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत, बस्तर ओलंपिक में होंगे शामिल
टी-20 विश्व कप : …क्या भारत में नहीं होगा आयोजन! मेजबानी के लिए ओमान तैयार
आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर राज्य के मुखिया व राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के लगे कैंप, तलाशी में जुटीं 15 टीमें, प्राण प्रतिष्ठा के दिन तैनात होंगे 30,000 जवान
Gustakhi Maaf: पहलगाम आतंकी हमले पर हिमांशी की दो टूक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Khamtrai robbery case: fake robbery incident, story scribe wanted to suppress money, police arrested three accused खमतराई लूट मामला: फर्जी निकली लूट की वारदात, कहानी गड़ रकम दबाना चाहता था मुंशी, पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार
Next Article Jagdalpur of Chhattisgarh is the first Municipal Corporation of the country where urban people got the right to forest land छत्तीसगढ़ का जगदलपुर देश का पहला ऐसा नगर निगम जहां शहरी लोगों को मिला वन भूमि का अधिकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?