ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीब परिवार की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बना वरदान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गरीब परिवार की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बना वरदान…

By @dmin
Published: December 29, 2020
Share
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गरीब परिवार के बेटियों की चिन्ता करते हुए उनके जन्म से लेकर विवाह तक की योजना बनाई गई हैं, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी शामिल है। इस योजना का उददेश्य गरीब परिवारों के बेटियों का विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों एवं फिजूलखर्ची को रोकने तथा सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामाजिक स्थिति में सुधार लाने, सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहित करने तथा विवाह में दहेज के लेनदेन और बाल विवाह की रोकथाम करना है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को इस योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। योजना अन्तर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए अधिक्तम 25 हजार रूपए की राशि व्यय किये जाने का प्रावधान है, इसमें से वर-वधु के श्रृंगार सामग्री पर राशि 5 हजार रूपये तथा अन्य उपहार सामग्री पर 14 हजार रूपये और वधु को 01 हजार रूपये नकद राशि तथा सामूहिक आयोजन पर प्रति कन्या 5 हजार रूपए तक व्यय की जा सकती है। विगत दो वर्ष में कांकेर जिले के लगभग 06 सौ बेटियों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह संपन्न कराया गया है। जिले के भानुप्रतापपुर में 28 फरवरी 2019़ को 350 जोड़े और कांकेर में 01 मार्च 2020 को 243 जोड़े वर-वधु का विवाह संपन्न कराया गया।

दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पर्रेकोड़ो निवासी सुमितबाई बताती है कि  अपने 22 वर्षीय बेटी राधिका के लिए अनेक रिश्ता आ रहा था, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण शादी नहीं करवा पा रही थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन कराने पर सरकार द्वारा विवाह संपन्न कराये जाते हैं। इसी बीच मेरे बेटी राधिका के लिए ग्राम हामतवाही निवासी निरमाबाई के पुत्र सुरेन्द्र दुग्गा का रिश्ता आया और उन्होंने भी अपनी परेशानी बताई दोनो परिवारों के मुखियों की मृत्यु होने के बावजुद माताओं द्वारा सहासिक निर्णय लेते हुए परिवार की सहमति से मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए पंजीयन कराया तथा 28 फरवरी 2019़ को भानुप्रतापपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में वर-वधु का विवाह संपन्न हुआ, अब वे दोनो खुश है तथा दाम्पत्य जीवन व्यतित करते हुए 20 अक्टूबर 2020 को माता पिता भी बन गये हैं। उन्होंने इस योजना से लाभन्वित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोटी-कोटी बधाई दिये हैं।

ODI World Cup 2023 : आज से क्वालिफायर राउंड का आगाज…. जानिए क्वालीफाइंग राउंड का पूरा शेड्यूल
हर्बल गुलाल ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बिखेरे खुशहाली के रंग : 25 क्विंटल हर्बल गुलाल से हुई पौने सात लाख रूपये की आमदनी
चेंबर की मांग पर जीएसटी काउंसिल ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, चेंबर ने जताया आभार
तेज वैक्सीनेशन के साथ ही छत्त्तीसगढ़ में टीकों की कमी….. पहली व दूसरी डोज के लिए चाहिए इतने टीके…. मुख्यमंत्री बघेल ने एक करोड़ टीके उपलब्ध कराने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
नईदिल्ली में दिख रही छत्तीसगढ़ की झलक, गढ़ कलेवा में बिखर रही व्यंजनों की खुशबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 10 लोगों से 320 बोरा धान जब्त…
Next Article इरफान खान की लास्ट फिल्म साल 2021 में बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, देखना न भूलें

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?