ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का किया वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का किया वितरण

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन वितरण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार योजना के तहत कुल 4 हजार मेधावी विद्यार्थियों के खाते में 8 करोड़ 53 लाख 2 हजार रूपए की राशि अंतरित की। उन्होंने इस अवसर पर सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, कोरिया, कवर्धा सहित विभिन्न वन मंडलों के लाभान्वित मेधावी छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें श्रीमती गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में वनवासियों को रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। साथ ही उनके हित में सामाजिक सुरक्षा योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना आदि अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम को संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने भी संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों के खाते में 8 करोड़ 4 लाख 10 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। इस योजना में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 हजार रूपए तथा कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 25 हजार रूपए शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिया जाता है।

इसी तरह मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2019-20 हेतु छात्र-छात्राओं के खाते में 75 लाख 4 हजार 500 रूपए की राशि अंतरित की गई। इस योजना में प्रत्येक प्राथमिक वनोपज समिति क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष कक्षा 8वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के तहत 2000 रूपए, कक्षा 10वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2500 रूपए तथा कक्षा 12वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3000 रूपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। यह पुरस्कार प्राथमिक वनोपज समिति क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्र तथा एक छात्रा को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर विधायक अनिता शर्मा, विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक संजय शुक्ला, प्रबंध संचालक एसएस बजाज, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरूण पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

तेन्दूपत्ता आदिवासी और वन आश्रित परिवारों की आय का बहुत बड़ा माध्यम

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में वनवासी, आदिवासी सहित तेन्दूपत्ता तथा लघु वनोपजों के संग्राहकों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। तेन्दूपत्ता आदिवासी और वन आश्रित परिवारों की आय का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बेहतर आय दिलाने के लिए एक ओर हमने संग्रहण पारिश्रमिक दर 2500 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया। वहीं दूसरी ओर राज्य में 12 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाये गए है। केन्द्र सरकार ने जब इनकी बीमा योजना बंद कर दी तो हमने राज्य सरकार की ओर से शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम पर तेन्दूपत्ता संग्राहक समाजिक सुरक्षा योजना शुरू की। जिसमें बीमा प्रीमियम की राशि की छूट भी मिल गई और उन्हें शीघ्र दावा भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों का भविष्य संवारना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में उन्हें शिक्षा प्रोत्साहन राशि देकर लाभान्वित किया जा रहा है।

जशपुर में रोड नेटवर्क होगा मजबूत, सीएम साय की पहल पर मिली 41.81 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
Breaking News : भिलाई से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, दो साल से पहचान छिपाकर रह रही थी पन्ना बीबी
भिलाई निगम की महिला सफाई कर्मी से रेप, शादी का झांसा देकर राजमिस्त्री ने बनाया हवस का शिकार
चक्रवात की राहत पर सियासी तूफान, ममता बोलीं- दूसरे राज्यों के मुकाबले कम मदद
मास्क न पहनने वालों को अनोखी सजा, अस्पताल में करना होगा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना: 24 घंटे में मिले 2149 नए कोरोना मरीज, 19421 हुई एक्टिव मरीज़ों की संख्या…
Next Article स्वच्छता हमारे देश के प्राचीन संस्कारों में निहित, इसे नियमित दिनचर्या में अपनाएं : सुश्री उइके
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?