ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जैजैपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात… आम जनता से करेंगे सीधा संवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जैजैपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात… आम जनता से करेंगे सीधा संवाद

By Mohan Rao
Published: October 12, 2022
Share
छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार, 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 12 अक्टूबर को सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है। 

मुख्यमंत्री 12 अक्टूबर को हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह   11.30 बजे सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम कांशीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का वहां दोपहर 12.30 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर   2.10 बजे ग्राम कांशीगढ़ से हेलीकाप्टर से निकलकर कर दोपहर 2.25 बजे ग्राम छपोरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम छपोरा में दोपहर 3.05 बजे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम छपोरा से शाम 4.55 बजे प्रस्थान कर शाम 5.05 बजे जैजैपुर विकासखण्ड के हसौद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हसौद नगर में शाम   6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट करेंगे। कार्यक्रम पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की  शुरूआत इसी वर्ष 4 मई से की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग के 16, बस्तर संभाग के 12, बिलासपुर संभाग अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के एक विधानसभा एवं रायगढ़ जिला के 4 विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंच चुके हैं। इसी तरह दुर्ग संभाग के बालोद जिला के 3 विधानसभा और कबीरधाम जिला अंतर्गत 2 विधानसभाओं में जनता के बीच भेंट-मुलाकात के लिए अब तक पहुंच चुके हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग के नवगठित सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात करेंगे।

धनतेरस पर विधायक रिकेश के प्रयास से 10 करोड़ के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में कुक नीरज से हो रही पूछताछ, बांद्रा पुलिस से CBI ने लिए पेपर्स
अपमान का बदला लेने की हत्या: जंगल से दो किमी चलकर आरोपी के घर तक पहुंचा सर्च डॉग
रतन टाटा की दरियादिली, अपने बीमार कर्मचारी को देखने पहुंचे पुणे
आधार और आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य तुरंत करें, शिविर का अंतिम चरण 29 मई तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस ने दोस्तों के सामने पीटा आहत Ph.D स्कॉलर ने किया सुसाइड, बहन बोली रिश्वत भी मांगा था पुलिसवालों ने पुलिस ने दोस्तों के सामने पीटा आहत Ph.D स्कॉलर ने किया सुसाइड, बहन बोली रिश्वत भी मांगा था पुलिसवालों ने
Next Article कबीरधाम में नए तहसील कुकदूर गठन की कवायद तेज, राजस्व विभाग ने जारी की सूचना… नए तहसील से यह होगा बदलाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?