ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘एकीकृत ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘ की पुस्तिका का किया विमोचन…. डिग्रीधारी और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं का होगा ई-श्रेणी में पंजीयन
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNationalRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘एकीकृत ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘ की पुस्तिका का किया विमोचन…. डिग्रीधारी और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं का होगा ई-श्रेणी में पंजीयन

By @dmin Published December 24, 2020
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel released the booklet of 'Integrated
Chief Minister Bhupesh Baghel released the booklet of 'Integrated
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर प्रदेश के स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को समस्त विभागों के निर्माण कार्याें में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से ‘‘एकीकृत-ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘‘ लागू की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के साथ एकीकृत ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत प्रकाशित ‘‘बेरोजगार पंजीयन पुस्तिका‘‘ का विमोचन किया। इस पुस्तिका का प्रकाशन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं का ई-श्रेणी में पंजीयन किया जाएगा। इस योजना में बेरोजगार युवाओं को ब्लॉक स्तर पर ही सीमित निविदा के माध्यम से 20 लाख रूपए तक लागत के कार्य प्रदाय किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली से स्थानीय बेरोजगार युवा रोजगार से जुड़ेंगे और उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा। इस योजना के माध्यम से कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित होने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। जिससे निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सकेंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस योजना के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। निर्माण कार्य आसानी से सम्पादित किए जा सकेंगे। कार्याें की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी और बेरोजगारी पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने हेतु समस्त विभागों के निर्माण कार्याें के लिए ‘‘ई-श्रेणी‘‘ में पंजीकृत युवकों को 20 लाख रूपए तक के कार्य ब्लॉक स्तर पर प्रदाय किए जाने की योजना लागू की गई है। इस योजना से बेरोजगारों को अपने विकासखण्ड के विकास कार्याें में सहभागिता का पर्याप्त अवसर मिलेगा। ‘‘ई-श्रेणी‘‘ पंजीयन स्नातकधारी बेरोजगारों तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं के लिए होगा। ‘‘ई-श्रेणी‘‘ पंजीयन ब्लॉक स्तर तथा नगर निगम सीमा क्षेत्र में पंजीयन एवं स्पर्धा के लिए एक इकाई मानकर किया जाएगा।
‘‘ई-श्रेणी‘‘ में पंजीयन हेतु विस्तृत जानकारी लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट https://pwd.cg.nic.in से प्राप्त कर पंजीयन कराया जा सकता है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा, राजेश तिवारी और रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin December 24, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को BCCI ने दिया ग्रीन सिग्नल IPL 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को BCCI ने दिया ग्रीन सिग्नल
Next Article Due to the initiative of the Mayor, an attractive garden is महापौर की पहल से बाबा बालकनाथ मंदिर के पास बन रहा आकर्षक उद्यान…. म्यूरल में दिखेगी बस्तर की झलक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?