ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दाई-दीदी क्लीनिक का किया शुभारंभ… महिला चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं के इलाज की देश में अनूठी योजना…. हरी झण्डी दिखाकर सीएम ने किया वाहनों को रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दाई-दीदी क्लीनिक का किया शुभारंभ… महिला चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं के इलाज की देश में अनूठी योजना…. हरी झण्डी दिखाकर सीएम ने किया वाहनों को रवाना

By @dmin
Published: November 19, 2020
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel launched the Dai-Didi Clinic
Chief Minister Bhupesh Baghel launched the Dai-Didi Clinic
SHARE

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर निगम क्षेत्र में होगा संचालन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर महिलाओं के लिए क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 03 स्पेशल मोबाइल दाई-दीदी क्लीनिक को अपने निवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने मोबाइल क्लीनिक के भीतर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया और अपने ब्लड प्रेशर की जांच भी करायी। इस दाई-दीदी स्पेशल क्लीनिक में डॉक्टर सहित सभी चिकित्सकीय स्टाफ महिलाएं होंगी और केवल महिलाओं का ही नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षए किरणमयी नायक, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेल मंगई डी., रायपुर कलेक्टर भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर रायपुर, डॉक्टर, नर्स सहित उपस्थित थे।
इस अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दाई-दीदी क्लीनिक देश में अपनी तरह का पहला क्लीनिक है, जो केवल महिलाओं का इलाज करेगा। वर्तमान में इसे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है और आगे इसका विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकोच के कारण महिलाएं अपनी बीमारी को खुलकर नहीं बता पाती हैं। इस कारण उनकी बीमारी का सही उपचार नहीं हो पाता। अब दाई-दीदी क्लीनिक में महिला चिकित्सक और महिला स्टाफ होने से वे नि:संकोच अपना समुचित इलाज करा सकेंगी। इसमें महिलाओं को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से इस क्लीनिक का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

Contents
  • मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर निगम क्षेत्र में होगा संचालन
    • प्राथमिक उपचार के साथ मिलेंगी यह सुविधाएं

प्राथमिक उपचार के साथ मिलेंगी यह सुविधाएं

दाई-दीदी क्लीनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं विशेष जांच आदि की अतिरिक्त सुविधा होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से शहरों में स्थित आंगनबाड़ी के निकट पूर्व निर्धारित दिवसों में यह क्लीनिक स्लम क्षेत्र में लगाया जाएगा। इस क्लीनिक के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों आदि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक परियोजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। जनरल क्लीनिक में महिलाओं के लिए पृथक जांच कक्ष और काउंसलर नहीं होने से महिलाएं परिवार नियोजन के साधन, कॉपर-टी निवेशन, आपातकालीन पिल्स की उपलब्धता, गर्भनिरोधक गोलियां, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन परामर्श, एसटीडी परामर्श में शर्म का अनुभव करती है। इस महिला क्लीनिक में डेडीकेटेड महिला स्टाफ होने से अब इस प्रकार के परामर्श नि:संकोच ले सकेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी की 14वीं कड़ी में युवाओं से हुए रूबरू… कहा- छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है जो सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत
तालिबान ने पाक के नापाक उम्मीदों को दिया झटका, कहा- कश्मीर मुद्दे पर हम नहीं देंगे दखल
छत्तीसगढ़ में लगातार बेहतर हो रही है कोरोना संक्रमण की स्थिति… संक्रमण दर मात्र 1.4 प्रतिशत…. रिकवरी दर 98 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब स्टूडेंट पहनेंगे हाथकरघा संघ के बनाए यूनिफार्म, बीजापुर व दंतेवाड़ा रवाना हुआ पहला स्टॉक
सुकमा में 23 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का है इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Contempt case: Prashant Bhushan fined one rupee, jailed for three months for not paying मुख्यमंत्री ने इंदिरा जयंती पर उन्हें किया नमन: कहा- पूर्व प्रधानमंत्री के देश के प्रति योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता
Next Article अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओटीटी रिलीज पर भी फंसा पेंच
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?