ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM भूपेश बघेल ऐलान : चेट्रीचंड्र पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में रहेगा अवकाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

CM भूपेश बघेल ऐलान : चेट्रीचंड्र पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में रहेगा अवकाश

By Mohan Rao
Published: March 17, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐलान, चेट्रीचंड पर रहेगा अवकाश
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर चेट्रीचड्रं महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी तथा सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे कि लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इन कार्यों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिला मिला है। ग्राहकों की जेब में पैसा जाने से छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा, यहां के बाजारों में रौनक बनी रही।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास और शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Bhilai breaking : लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के नाम पर पेंशनर से 3 लाख की ठगी… शातिर ने ऐसे किया फ्रॉड
बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर: नए साल का दूसरा तोहफा, अब स्वदेशी कोवैक्सीन को मंजूरी देने की सिफारिश
धरती को बचाने के लिए 26 मार्च को अर्थ आवर, शनिवार रात 8:30 से 9:30 बजे तक स्वेच्छा से घरों के बिजली उपकरण बंद करने की अपील
गडकरी का बड़ा एलान: हाइवे पर नहीं रहेंगे टोल बूथ, जीपीएस से लिया जाएगा टोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG accident : मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, बाल कटाने दुकान जा रहे दोनों
Next Article विधानसभा में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के लिए 13 हजार 325 करोड़ रुपए से अधिक राशि की अनुदान मांगें पारित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?