ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी को देंगे 131.91 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… जानिए क्या-क्या होंगे काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी को देंगे 131.91 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… जानिए क्या-क्या होंगे काम

By Mohan Rao
Published: August 12, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और 12.15 बजे रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे जय स्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 131 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3 करोड़ रूपए की लागत से मठपुरैना तथा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में निर्मित अतिरिक्त सब-स्टेशन तथा ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ रूपए की लागत से 16 शहरी उद्यानों तथा तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर पालिका निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 36 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.40 बजे रायपुर के नरैया तालाब परिसर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा 69 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ‘‘रजक गुड़ी (शहरी औद्योगिक पार्क) का लोकार्पण करने के बाद गुड़ी का अवलोकन करेंगे। राजधानी रायपुर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में शहरी औद्योगिक पार्क “रजक गुड़ी की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत यहां मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 किलोग्राम के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 किलोग्राम क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 किलोग्राम क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। परंपरागत व्यवसाय से जुड़े धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परपंरागत व्यवसाय कर रहे धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा। इस हाईटेक रजक गुड़ी का निर्माण 69 लाख रूपए की राशि से किया गया है।

शहरी उद्यानों व तालाबों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जल संरक्षण व उत्कृष्ट पर्यावरण संवर्धन की दिशा में कार्य करते हुए राशि 12 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर के 16 शहरी उद्यानों एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पुनर्विकास की कार्य योजना पूर्ण की गई है। इन स्थलों पर आवश्यकता अनुसार क्रीडा स्थल, रोशनी की व्यवस्था, पाथवे इत्यादि तैयार किए गए हैं। रायपुर के बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा, कटोरा तालाब जैसे महत्वपूर्ण तालाबों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य भी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्व में किया गया है।

सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना
नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा नागरिकों को शादी-व्याह व अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों हेतु उपयुक्त स्थल प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में 07.22 करोड़ रूपए की लागत से 36 सामुदायिक भवन निर्माण की योजना तैयार की गई है। भूमिपूजन उपरांत इन भवनों के निर्माण से निम्न व मध्यम आय वर्ग के परिवारों को आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा।

लंबे समय तक फोन पर चैटिंग टैक्स्ट, नेक पेन का कारण….
आईपीएल 2020 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को मिली राहत, सभी 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
भिलाई में पीएमओ के अफसर के घर लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवर के साथ 300 डॉलर भी पार… जांच में जुटी पुलिस
गरियाबंद में जमीन विवाद में मौसी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मोदी का नाम लिए बिना अय्यर ने कहा- अब देखें किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news : भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में भी मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ… ऊर्जा विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article खुर्सीपार में आर्मी अफसर के घर लाखों की चोरी, 13 तोला सोने के जेवर व चांदी पार… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?