ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- भगवान महावीर के संदेश आज और भी अधिक प्रासंगिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- भगवान महावीर के संदेश आज और भी अधिक प्रासंगिक

By Mohan Rao
Published: April 5, 2023
Share
महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देर रात राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने दादाबाड़ी परिसर स्थित जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति से अध्यक्ष मनोज कोठारी, सुशील कोचर, विजय गंगवाल, श्री पारस चोपड़ा सहित समिति के अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान महावीर का जन्म समाज के कल्याण के लिए हुआ था। ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने जो संदेश समाज को दिया वह आज और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने हमें सिखाया कि प्रकृति से हमें उतना ही लेना चाहिए, जितनी हमें जरूरत है। इसका पालन नहीं करने का ही परिणाम यह हुआ कि आज ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया परेशान है। भगवान महावीर का सबसे बड़ा संदेश अहिंसा का सिद्धांत है। भगवान महावीर का अहिंसा का सिद्धांत कमजोर लोगों का सिद्धांत नहीं है।

यदि भगवान महावीर के सन्देश को विश्व अपना ले तो युद्ध न हों। आज भगवान महावीर के संदेश की आवश्यकता पहले से ज्यादा है। भगवान महावीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। भगवान महावीर 26 सौ साल पहले जो बात कही, महात्मा गांधी ने उन्हीं के रास्ते पर चलकर अहिंसा की ताकत से देश को आजाद करा दिया। भारत एकमात्र देश है जिसकी आजादी की लड़ाई अहिंसा से लड़ी गयी। यह सिद्धांत भगवान महावीर द्वारा दिया गया। भगवान महावीर ने जीवों पर दया करने की बात कही। भगवान महावीर का संदेश विश्व कल्याण के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी भगवान महावीर के रास्ते पर चल रही है। हम मजदूरों और किसानों की सेवा कर रहे है। जैन समाज एक व्यापारी समाज है। व्यापार व्यवसाय पिछले 4 सालों में लगातार बढ़ा है। लोगों को रोजगार मिल रहा है, व्यापार फल-फूल रहा है। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के नाम से जाना जाता था। बस्तर की धरती जिसकी पहचान हरियाली थी। वह रक्तरंजित हो गई थी। आज बस्तर में नक्सलवाद सिमट कर रह गया है।

छत्तीसगढ़ को मिला सेरीकल्चर के क्षेत्र में बेस्ट एचिवर पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई
CG Breaking : चंदखुरी की माता कौशल्या मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश
CG Breaking : नर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस बता रही 20 दिन पहले लापता युवक के अवशेष… फोरेंसिक जांच में खुलेगा राज
भूकंप के तेज झटकों से दहला टोक्यो, 6.8 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
बजट-2022-आवास: गरीबों के लिए एक साल में बनाए जाएंगे 80 लाख मकान, और जानें क्या-क्या मिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हजारों भक्तों ने शहर के 151 मंदिरों से निकाली भव्य ध्वज यात्रा,देश भर से आई झांकी रही आकर्षण का केंद्र
Next Article मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति, दुनिया में 9 वें स्थान पर…. अड़ानी पर अभी भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?