ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमाओं का किया अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमाओं का किया अनावरण

By Mohan Rao
Published: July 30, 2023
Share
खूबचंद बघेल जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग जिले के पाटन विकास खण्ड के ग्राम दरबार मोखली में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा आयोजित डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. घनाराम बंछोर और स्व.गेंदलाल बंछोर के प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने दरबार मोखली में 46.88 लाख रुपये लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। इसके अलावा ग्राम दरबार मोखली और ग्राम सेमरी में एक करोड़ 21 लाख 75 हजार लागत के विभन्न निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दरबार मोखली मेरा पड़ोसी गांव है। स्व गेंदलाल क्षेत्र के पहले वकील थे, गांधी जी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए। गेंदलाल जी छत्तर सिंग को तत्कालीन समय में जो पत्र लिखे है उसमें पूरा विवरण है। पाटन क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ है। अंग्रेजों के बनाये व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करना बड़ी बात है। डॉ. साहब का व्यक्तित्व बहुत विशाल था। डॉ खूबचंद बघेल का गीत है – गजब विटामिन भरे हुए हैं छत्तीसगढ़ के बासी मा। हमने बोरे बासी दिवस मनाकर उनके उस गीत और छत्तीसगढ़ के आहार को सम्मान दिया।

सीएम बघेल ने कहा कि आज देश में छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की संस्कृति से है, लघु वनोपज की खरीदी से है, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से है। देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ को लेकर सोच में परिवर्तन आया है। पहली बार हमने आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया, जिसमें देश और विदेश के कई नृत्य समूहों ने हिस्सा लिया। हमारा प्रयास छत्तीसगढ़ की प्राचीन, ऐतिहासिक, पौराणिक धरोहर को सामने लाने और सहेजने की है। यह वही परिवर्तन है जिसका सपना हमारे पुरखों ने देखा था कि हर छत्तीसगढ़िया में छत्तीसगढ़ियॉ होने का स्वाभिमान जागे। सभी जिलों में हम छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति को महत्व देने का काम कर रहे हैं।

सीएम बघेल ने कहा तत्कालीन समय मे समाजिक बुराइयों के खिलाफ  सेनानियों ने आवाजे बुलन्द किये। डॉ. खूबचंद बघेल के 100 वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बना। लेकिन यहां के लोगों को राज्य बनने का सही मायने में अहसास अब हुआ है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी के चार चिन्हारी की ओर लोगो को ध्यान दिलाते हुए ग्रमीणों के आर्थिक विकास के लिए सरकार के प्रयासों को अवगत कराया। उन्होंने स्वास्थ, शिक्षा, सड़क, पेयजल और संस्कृति पर विशेष ध्यान देने की बातें कही। राज्यगीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने दरबार मोखली में हाई स्कूल का उन्नयन व शीतला तालाब सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने छत्तीसगढ़़ राज्य के प्रथम स्वप्नद्रष्टा डॉ खूबचन्द बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गेंदलाल बंछोर और स्व. घनाराम बंछोर के जीवनी पर प्रकाश डाला। सरपंच आशीष बंछोर ने स्वागत भाषण में ग्राम दरबार मोखली के हाई स्कूल का उन्नयन औऱ शीतला तालाब सौंदर्यीकरण की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य वेदना वर्मा, सभापति महिला बाल विकास दुर्गा नेताम, सरपंच आशीष बंछोर, शंकर बघेल एवं राजेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजिक पदाधिकारीगण मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में ‘भाओना सीता पाताल गमन’ की मनमोहक प्रस्तुति
कोरोना संकट के बावजूद भी किसानों के हितों की नहीं होगी अनदेखी…. खरीफ के लिए खाद-बीज की व्यवस्था में जुटी सरकार…. सहकारी समितियों में तेजी से हो रहा खाद बीज का भंडारण
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय, मुख्यमंत्री साय करेंगे भूमिपूजन… देंगे 137 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
भारत के खिलाफ ‘मनोवैज्ञानिक युद्ध’ में जुटा चीन, बांग्लादेश में बना रहा मिसाइलों का मेंटेनेंस सेंटर
छोटे का धोबी पछाड़ महापौर पद के सभी दावेदार हुए चित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : यूपी के युवक ने होटल में किय युवती का दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल… पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article राजधानी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर पर सजाई आम आदमी अर्थी… केन्द्र सरकार से यह अपील
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?