ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में लाइफ बर्थ डायग्नोस्टिक्स मालीकुलर एण्ड वायरोलॉजी लैब का किया ई-शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में लाइफ बर्थ डायग्नोस्टिक्स मालीकुलर एण्ड वायरोलॉजी लैब का किया ई-शुभारंभ

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से समता कॉलोनी रायपुर में लाइफ बर्थ डायग्नोस्टिक्स मालीकुलर एण्ड वायरोलॉजी लैब का ई-शुभारंभ किया। लाइफ बर्थ हॉस्टिपल द्वारा संचालित इस लैब में गंभीर बीमारियों से संबंधित विशेषकर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। इस अत्याधुनिक लैब के माध्यम से मरीजों को उनकी टेस्ट रिपोर्ट वायरललोड़ की जानकारी सहित 24 घंटे के भीतर उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि लाइफ बर्थ हॉस्पिटल के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अच्छी सुविधा मरीजों को मिलेगी। वायरोलॉजी लैब समय की जरूरत है। लाइफ बर्थ हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जवाहर अग्रवाल, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विक्रम सिंघल, डॉ. महिमा मित्तल और उनकी पूरी टीम को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कोरोना पीडि़तों की जांच एवं इलाज की सुविधा में शासन के साथ लाइफ बर्थ हॉस्पिटल की भागीदारी सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोराना संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट जितनी शीघ्रता से मिले, इलाज में उतनी ही सुविधा और मरीज के जल्दी स्वस्थ्य होने की उम्मीद होती है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट से निपटने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं, इसकी रोकथाम के लिए राजधानी रायपुर सहित जिला एवं तहसील स्तर पर अधोसंरचना के निर्माण के साथ ही पीडि़तों के इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर में मार्च 2020 की स्थिति में केवल एम्स रायपुर में ही कोविड टेस्टिंग की सुविधा थी। आज की स्थिति में राज्य के सभी छह शासकीय मेडिकल कॉलेज, चार निजी लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट, 30 लैब में टू्र-नाट टेस्ट तथा 28 जिला अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना संक्रमण के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कोरोना पीडि़तों के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा तथा रूचिर गर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा तथा राजेश तिवारी भी जुड़े।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र
सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
Durg Breaking : नौकर के भरोसे दुकान छोड़ना पड़ा भारी, मालिक पहुंचा तो उड़े होश… जानें क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का फैसला, रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, नाइट कर्फ्यू का टाइम भी बदला
वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा यात्री का सामान, दुर्ग एस्कॉर्ट की एसआई आस्था दुबे ने की पहल, यात्री को वापस मिला सामान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate मुख्यमंत्री ने लोगों से सर्वे टीम को बीमारियों के बारे में सही-सही जानकारी देने की अपील की
Next Article कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?