ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल गुरु घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल, कहा- कांकेर में छेरछेरा मांग कर एकत्र 1.24 लाख रुपये की राशि दी गई हॉस्पिटल को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री बघेल गुरु घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल, कहा- कांकेर में छेरछेरा मांग कर एकत्र 1.24 लाख रुपये की राशि दी गई हॉस्पिटल को

By @dmin
Published: January 28, 2021
Share
Chief Minister Baghel attended the Guru Ghasidas Jayanti celebrations
Chief Minister Baghel attended the Guru Ghasidas Jayanti celebrations
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के पाटन में आयोजित तहसील स्तरीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को गुरु घासीदास जयंती एवं छेरछेरा पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण त्यौहार छेरछेरा के पर्व पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि मैंने स्वयं आज इस छेरछेरा पर्व में उत्साह से भाग लिया और कांकेर में एक लाख 24 हजार रुपये की राशि छेरछेरा मांग कर एकत्र की। जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे अस्पताल को समर्पित कर दिया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से भी बातचीत कर उनके द्वारा उत्साह के साथ छेरछेरा पर्व मनाए जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस पर्व पर छेरछेरा के गीत की वो पंक्ति – अरन, बरन, कोदो, डरन, जभे देबे तभे टरन खूब याद आई।
मुख्यमंत्री ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास जी के मार्ग पर चलते हुए हम सामाजिक समरसता के लिए काम कर रहे हैं। गुरु घासीदास जी का संदेश सत्य और अहिंसा का था। इस साल हमने गुरु घासीदास जयंती के मौके पर नया रायपुर में 10 एकड़ में गुरु घासीदास संग्रहालय स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही 200 सीटर आवासीय परिसर की घोषणा की, जिसमें अनुसूचित जाति के छात्र-छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। मिनीमाता डायग्नोस्टिक सेंटर की घोषणा की, जिसके माध्यम से आम जनता के लिए जांच की सुविधा आसान हो पाएगी। यशस्वी कलाकार देवदास बंजारे के नाम से पंथी नृत्य पुरस्कार आरंभ किया गया। पाटन ब्लॉक में एक करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सतनाम भवन का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने भवन में डोम शेड की घोषणा भी की। इस मौके पर पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने जैत खम्भ पर पालो चढ़ाया। पीएचई मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरु घासीदास जी का संदेश सामाजिक समरसता का है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा से सतनाम समाज के हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते रहे हैं। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव 2023: दो मुख्यमंत्रियों का बिलासपुर में जनसभा, इस संभाग की 24 सीटों पर नजर
यह झरना जिले का है प्रमुख पर्यटन स्थल, लगती है सैलानियों की भीड़, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता
सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी…. कम कीमत वाली सुरक्षित वैक्सीन के लिए दुनिया की नजर भारत पर
नारायणपुर में IED ब्लास्ट : एक जवान शहीद और एक घायल, सीएम साय ने किया शहादत को नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर जिले के विकास के लिए की कई घोषणाएं…. सरोना और कोरर बनेगी नई तहसील, कोड़ेकुर्से और बडग़ांव को बनाया जायेगा उप तहसील
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना के दैनिक मामलों में आया उछाल, पिछले 24 घंटे में सामने आए 18855 नए केस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?