ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, अव्यवस्थाओं पर भड़के… दिए सख्त निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, अव्यवस्थाओं पर भड़के… दिए सख्त निर्देश

By Mohan Rao
Published: August 23, 2024
Share
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट क निरीक्षण
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने गुरुवार शाम को अपने न्यायालय में सभी सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीफ जस्टिस को बिल्डिंग में कई खामियां दिखी और अवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने प्रधान न्यायाधीश को सभी कमियों को पूरा करने निर्देश दिया।

चीफ जस्टिस सिन्हा ने जिला न्यायालय के पुराने भवन के समस्त कक्षों को देखा और जगह-जगह सीपेज देखकर नाराजगी व्यक्त की। भवन की कई दीवारों में दरारें और कोर्ट रूम की दीवारों में भी जगह-जगह सीपेज की समस्या दिखी। कॉरीडोर में छत से पानी टपकने के कारण कॉरीडोर में पानी जमा हो रहा था और इसी तरह गार्डन में गमले व पौधे अस्त-व्यस्त पाये गये साथ ही न्यायालय की वाहन पार्किंग व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त थी।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने इसके बाद जिला न्यायालय, बिलासपुर के नवीन भवन में स्थित कोर्ट रूमों का भी निरीक्षण किया गया। नवीन भवन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पायी। कॉरीडोर में पानी देखकर प्रधान जिला न्यायाधीश से उसका कारण पूछा गया जिसके संबंध में जानकारी दी गयी कि ए.सी. के पानी के कारण कॉरीडोर गीला हो रहा है। इसके तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। निर्माणाधीन नवीन वाहन पार्किंग का भी निरीक्षण किया और उपस्थित इंजीनियरों को कार्य नियत समयावधि में पूर्ण करने निर्देशित किया।

मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा के निरीक्षण की सूचना पर कलेक्टर, बिलासपुर अवनीश कुमार शरण व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण जिला न्यायालय, बिलासपुर में उपस्थित हुये। मुख्य न्यायाधीश द्वारा उक्त अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि वे प्रधान जिला न्यायाधीश, बिलासपुर से सामंजस्य करते हुये उक्त अव्यवस्था व समस्याओं को 15 दिवस के अंदर निराकृत कर सूचित करें। न्यायालय भवन में पायी गयी कमियों एवं अव्यवस्थाओं को देखकर मुख्य न्यायाधीश ने अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की तथा नीता यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर को उक्त कमियों एवं अव्यवस्थाओं को तत्काल निराकृत करने हेतु सख्त निर्देश दिये।

गौरतलब है कि पूर्व में भी मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किये गये थे जिनके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बलराम वर्मा, श्रीमती नीता यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एमवीएलएन. सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आरएस नेगी भी उपस्थित थे।

Big Breaking: बस्तर घूमने गए एम्स के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की बस पलटी, एक की मौत, 14 से ज्यादा लोग घायल
पंडित रविशंकर शुक्ल व विद्या चरण शुक्ल की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने किया उन्हें नमन
वुमेंस अंडर 15 व 19 के लिए सेन्ट्रल जोन का ट्रायल, 76 खिलाडियों ने लिया भाग
दूल्हे ने बताया क्यों की विवाह फिल्म के शाहिद कपूर की तरह अस्पताल में अनोखी शादी, दुल्हन को स्ट्रेचर पर पहनाया था मंगलसूत्र
Weather : छत्तीसगढ़ में नदी-नाले उफान पर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दुर्ग के युवक से 15 लाख की ठगी, टिप्स सीखने के चक्कर में गवाएं रुपए
Next Article रायगढ़ गैंगरेप पर बोले मंत्री ओपी चौधरी- फास्ट ट्रैक कोर्ट से दिलाएंगे सजा, पीड़िता की पहचान न हो यह ध्यान दें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?