ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में उद्योगों को फलने-फूलने के लिए बना बेहतर वातावरण: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNational

छत्तीसगढ़ में उद्योगों को फलने-फूलने के लिए बना बेहतर वातावरण: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: February 8, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय व्यापार एवं उद्योग मेला ‘अवसर‘ का शुभारंभ किया। राजधानी के बीटीआई मैदान में आयोजित अवसर मेला 10 फरवरी तक चलेगा। इस चार दिवसीय मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अवसर मेला के आयोजन को प्रदेश के कुटीर उद्योग से लेकर बड़े उद्योगों तक एक मंच प्रदान करने का अनुकरणीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों को फलने-फूलने के लिए बेहतर वातावरण निर्मित हुआ है। सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीति भी बनायी गई है। इसमें उद्योगों और व्यापारियों को अपने व्यावसाय को आगे बढ़ाने के लिए काफी सहूलियत प्रदान की गई है। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए नित नए फैसले लिए जा रहे है और उनका क्रियान्वयन कर लोगों को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर लाभ दिलाया जा रहा है। इसके फलस्वरूप ग्रामीण से लेकर नगरीय अंचल तक हर क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।
उद्योग मंत्री श्री लखमा ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार द्वारा उद्योग-व्यावसायों को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह की सुविधाएं मुहैया उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की मंशा है कि व्यापारियों को अपने व्यावसाय को आगे बढ़ाने में कोई दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शुभारंभ अवसर पर स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने वहां एक स्टॉल में चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज द्वारा रिलायंस इण्डस्ट्रीज से प्रदत्त पांच लाख रूपए लागत की बाटल क्रशर मशीन का भी अवलोकन किया। चैम्बर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मशीन स्वच्छता के लिए बहुत उपयोगी है।


एक्सपो में राष्ट्रीय ही नहीं वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं। कृषि को उन्नत बनाने व किसानों की उत्पादकता को दोगुना करने हेतु इजरायल केमिकल लिमिटेड द्वारा स्टॉल लगाया गया है। स्वास्थ्य एवं फिटनेस के क्षेत्र में नेपाल से रेस्ट वेल हेल्थ केयर इक्विपमेंट्स, इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में उत्तराखंड हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम, महाराष्ट्र के पुणे से मसाला एवं सिलाई मशीन कंपनी आदि द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे कृषि यंत्रों के स्टॉल लगाए गए हैं। हर्बल उत्पादों के स्टॉल के साथ ही व्यापार मेला में विशेष ब्यूटी डोम बनाया गया है, जिसमें मुम्बई तथा दिल्ली के प्रशिक्षकों के माध्यम से 200 ब्यूटीशियनों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री महेश गोयल तथा चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र बरलोटा सहित अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

‘दीदी के गोठ’ : महिला सशक्तिकरण, जेंडर समानता और नेतृत्व की प्रेरक कहानियां बनी आकर्षण का केंद्र
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए वायरस के 85362 नए मामले
कृषि मंत्री ने ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
नेक पहल: सुसाइड से बचाएगी पुलिस, बनेगी हेल्पलाइन, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर होगी शुरुआत
मोतीलाल वोरा जयंती: अपने राजनीतिक पुरोधा की जयंती मनाने कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी के दाम में तेजी
Next Article मुख्यमंत्री नारायणपुर के बासिंग में 8 फरवरी को करेंगे 261.62 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?