ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में प्रति दस लाख की आबादी पर रोजाना 2116 सैंपलों की जांच, राष्ट्रीय औसत 1349 का…. प्रदेश में लगातार बढ़ाई जा रही कोरोना जांच की संख्या… 6 मई को सर्वाधिक 61,344 टेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में प्रति दस लाख की आबादी पर रोजाना 2116 सैंपलों की जांच, राष्ट्रीय औसत 1349 का…. प्रदेश में लगातार बढ़ाई जा रही कोरोना जांच की संख्या… 6 मई को सर्वाधिक 61,344 टेस्ट

By @dmin
Published: May 7, 2021
Share
प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत पहुंची, 14 जिलों में भी पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत या इससे कम
प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत पहुंची, 14 जिलों में भी पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत या इससे कम
SHARE

रायपुर। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। बीते 6 मई को प्रदेश में सर्वाधिक 61 हजार 344 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से यह एक दिन में जांचे गए सैंपलों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले एक सप्ताह (30 अप्रैल से 6 मई के बीच) के दौरान कुल तीन लाख 99 हजार 059 सैंपलों की जांच की गई है। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 57 हजार आठ सैंपल जांचे गए हैं। अभी रोजाना करीब 40 प्रतिशत सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक कुल 75 लाख 45 हजार 935 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से 28 लाख 15 हजार 701 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच और 47 लाख 30 हजार 234 सैंपलों की एंटीजन किट से जांच की गई है।
प्रदेश में रोजाना प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में जहां प्रतिदिन प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 2116 सैंपलों की जांच हो रही है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत 1349 है। कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से प्रति दस लाख की जनसंख्या पर सैंपल जांच के राष्ट्रीय और प्रदेश के औसत में भी बहुत अंतर है। इस दौरान प्रदेश में जहां प्रति दस लाख की आबादी पर दो लाख 62 हजार 712 सैंपलों की जांच की गई है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर दो लाख 24 हजार 024 सैंपल ही जांचे गए हैं।
प्रदेश में अब कांकेर और महासमुंद में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा शुरू होने से जांच की रफ्तार में और तेजी आई है। अब प्रदेश में नौ शासकीय वायरोलॉजी लैबों और 31 ट्रू-नाट लैबों के साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर रैपिड एंटीजन किट से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। प्रदेश के नौ और जिला मुख्यालयों में वॉयरोलॉजी लैब शुरू करने की तैयारी चल रही है। बीते सप्ताह 30 अप्रैल को 59 हजार 436, 1 मई को 60 हजार 863, 2 मई को 42 हजार 032, 3 मई को 58 हजार 493, 4 मई को 57 हजार 034, 5 मई को 59 हजार 857 और 6 मई को 61 हजार 344 सैंपलों की जांच की गई है।

तांत्रिक ने दो बहनों का रेप कर उन्हें जान से मारने की दी थी धमकी, कोर्ट ने 40 साल के लिए भेजा जेल
बाबा गुरू घासीदास के विचारों एवं सिद्धांतों को करें आत्मसात्: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
केके लाइन पर पटरी से उतरी गुड्स ट्रेन, जगदलपुर-कोरापुट के बीच हुआ हादसा… रेल यातायात प्रभावित
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में लगा स्वच्छता चौपाल, रेलवे अफसरों ने यात्रियों को बताया सफाई का महत्व
एनएसयुआई व युवा कांग्रेस का बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन… केन्द्र सरकार से बेरोजगारोंं के लिए मांगा रोजगार…. ठेका श्रमिकों के लिए मांगा न्याय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में अब 18-44 वर्ष आयु समूह के लोगों एक तिहाई अनुपात में होगा वैक्सीनेशन…. हाईकोर्ट ने दिया था निर्देश
Next Article Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh भारत में कोरोना: सरकार ने बताए हालात, महाराष्ट्र-यूपी समेत 12 राज्यों में केस लोड ज्यादा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?