ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नए मरीज 3 हजार से कम… सक्रिय मामले 55 हजार के नीचे…. प्रदेश के और चार जिलों में खुला लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में नए मरीज 3 हजार से कम… सक्रिय मामले 55 हजार के नीचे…. प्रदेश के और चार जिलों में खुला लॉकडाउन

By @dmin
Published: May 27, 2021
Share
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब विदाई की कगार पर पहुंच चुकी है। लगातार कम होते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को राहत दी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 3 हजार से भी कम संक्रमण के नए मामले सामने आए। वहीं बढ़ती रिकवरी के कारण प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 55 हजार से भी नीचे पहुंच गई है। घटते संक्रमण के कारण प्रदेश के प्रभावित जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार को प्रदेश के चार और जिलों को अनलॉक कर दिया गया। कोरबा, कोंडागांव, बस्तर और सुकमा जिला प्रशासन ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद शराब दुकानें, जिम, ब्यूटी पार्लर, सुपर बाजार सहित ठेले- और गुमटी सब शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे। हालांकि जिलों में कुछ बंदिशें अभी भी लागू हैं। अब तक 13 जिलों में छूट बढ़ाई जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 हजार 829 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं 5 हजार 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस बीच 56 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12779 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 59 हजार 544 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 93 हजार 285 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 53,480 हो गई है। जिले वार मिले मरीजों में सरगुजा से 240, रायगढ़ से 216, कोरिया से 210, सूरजपुर से 202, बलरामपुर से 201, जांजगीर से 178, जशपुर से 162, बलौदाबाजार से 137, मुंगेली से 128, कोरबा से 106, रायपुर से 102, धमतरी से 101, महासमुंद से 101, बालोद से 92, बस्तर से 86, बिलासपुर से 85, कोंडागांव से 63, दुर्ग से 62, दंतेवाड़ा से 54, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 49, कवर्धा से 48, गरियाबंद से 44, कांकेर से 38, राजनांदगांव से 32, सुकमा से 28, बेमेतरा से 26, बीजापुर से 24, नारायणपुर से 13 व अन्य राज्य से 1 शामिल है।

shreekanchanpath 40 # 23 November 2024
सैनिटरी पैड्स में मुनमुन धमेचा ने छिपाई थी ड्रग्स, शाहरुख के बेटे के साथ रेव पार्टी में पकड़ी गई थीं , देखे विडियो
आखिरी सफर पर निकला आईएनएस विराट, 30 साल तक रहा भारतीय नौसेना का हिस्सा
उपचुनाव: बंगाल में भी पिटी भाजपा…. चारों विधानसभा सीटों पर टीएमसी की जीत
डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते केसों से मिल रही है भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट… कई देश तीसरी लहर की चपेट में… भारत की स्थिति पर जाने डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक समुद्र में कागजात बहा रहा था मेहुल चोकसी तभी हुआ अरेस्ट, क्यूबा भागने का था प्लान
Next Article कोरोना से जंग में आ रहा खास तरह का हथियार्, Zydus Cadila ने मांगी एंटीबॉडी कॉकटेल के ट्रायल की मंजूरी कोरोना से जंग में आ रहा खास तरह का हथियार्, Zydus Cadila ने मांगी एंटीबॉडी कॉकटेल के ट्रायल की मंजूरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?