ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में महिलाएं महफूज नहीं?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

छत्तीसगढ़ में महिलाएं महफूज नहीं?

By @dmin
Published: December 11, 2019
Share
SHARE

लगातार हो रही घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित, सरकार के लिए बनी सरदर्द
रायपुर। मंगलवार 10 दिसंबर की सुबह एक नर्सिंग छात्रा और उसकी बहन की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चाकू और तवे से वार किए। शोर सुनकर जब लॉज में रहने वाली अन्य छात्राएं पहुंचीं तो दो युवक कमरे का दरवाजा खोलकर भाग निकले। दोनों युवक सुबह ही युवतियों से मिलने के लिए कमरे में पहुंचे थे। नर्सिंग छात्रा से उसकी बहन एक दिन पहले ही सोमवार को मिलने के लिए आई थी।
राजधानी के टिकरापार इलाके के गोदावरी नगर में एक तीन मंजिला मकान है। इसमें कई छात्राएं अलग-अलग कमरों में रहती हैं। इसी कमरे में रायगढ़ निवासी मनीषा सिधार भी रहकर पढ़ाई करती थी। वह रावतपुरा कॉलेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को उससे मिलने के लिए उसकी सगी बहन मंजूलता भी पहुंची थी। वहीं, मंगलवार सुबह दो युवक लड़कियों से मिलने के लिए कमरे में आए थे।
इसके बाद सुबह करीब 11.30 बजे चीखने की आवाजें सुनकर वहां रहने वाली अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची तो दो युवक दरवाजा खोलकर भागते हुए दिखाई दिए। मकान मालिक ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों को लेकर मेकाहारा पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकान के कमरे में खाना लगी प्लेट मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों साथ में खाना खाने बैठे होंगे। वहां पर कुछ विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा था।
पिछले कुछ दिनों से राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख शहरों में महिलाओं की बेरहमीं पूर्वक हत्या की बातें सामने आ रही है। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के तहत जिगड़ी बांध के समीप ग्राम मुरका के जंगल में एक युवती की सड़ी गली लाश पाई गई तो वहीं कोरबा में एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका को हसिए से वार कर सार्वजनिक तौर पर मार डाला। इसी तरह छत्तीसगढ़ के भीतर कई भयानक और वीभत्स वारदात प्रतिदिन देखने को मिल रही है। महिलाओं के साथ घट रही घटनाओं से अब तो यह स्पष्ट हो गया है कि महिलाएं अब घर परिवार से लेकर और अन्य जगह में सुरक्षित नहीं है। हत्यारे और वहशी दरिंदे कहीं भी खुलेआम महिलाओं को अपने दरिंदगी का शिकार बना रहें है। घटित घटनाओं से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि कानून के प्रति अपराधियों का कोई खौफ नहीं है इसीलिए वे बिना किसी खौफ के खतरनाक वारदातों को अंजाम दे रहें है। निर्भया कांड के पश्चात देश के लोगों को लगा था कि अब सरकार कोई ठोस कानून बनाकर अपराधियों पर लगाम कसेगी? परन्तु निर्भया कांड के पश्चात आज भी कई एैसे दर्दनाक घटनाएं घट चुकी है जो देश की जनता को झकझोरने के लिए काफी है। उन्नाव का सामूहिक बलात्कार कांड या फिर तत्काल घटित तमिलनाडू की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात। एैसी घटनाओं ने देश को तो झकझोरा परन्तु चुने गए राजनेता अपने कुंभकर्णी नींद में ही सोये रहे। घटना के पश्चात उनकी घडिय़ाली आंसू जनता के सामने आते तो है परन्तु उनके वादे हमेशा की तरह गायब हो जाती है। अब वह वक्त आ चुका है जब महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए तमिलनाडू के एनकाउंटर जैसी घटनाओं को बार-बार अंजाम देने की। क्योंकि एक यही आखरी फैसला महिलाओं के प्रति सुरक्षित हो सकता है जहां अपराधियों पर लगाम कसे जा सके?
०००००००००००००००००००००

महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन जारी रखेगी आरपीआई, अठावले ने कहा-शिवसेना को झटके की जरूरत
राज्य युवा महोत्सव साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित
काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा सदस्यता मिशन 2022 का आगाज
कल से थम जाएगा मानसून : झमाझम बारिश से सुबह की शुरुआत, 7 जिलो में यलो अलर्ट… जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में हो रही नशीले पदार्थो की तस्करी के बड़े सरगना हरकिरत सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम?
Next Article जब रक्षक ही तस्कर बन जाए तो वन जीवों को कैसे बचाया जाए?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?