रायपुर। छत्तीसगढ़ में संक्रमण के आंकड़े दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर से 14912 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 11807 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। दूसरी ओर 138 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5580 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 412 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 86 हजार 529 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,24,303 हो गई है।
जिलेवार मिले मरीजों में सर्वाधित राजधानी रायपुर से हैं। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटों के दौरान 3813 नए केस सामने आए। इसके अलावा दुर्ग से 1995, बिलासपुर से 1189, राजनांदगांव से 1069, बलौदाबाजार से 733, कोरबा से 730, जांजगीर से 570, रायगढ़ से 545, गरियाबंद से 467, कवर्धा से 380, बेमेतरा से 374, मुंगेली से 364, सरगुजा से 371, महासमुंद से 344, धमतरी से 302, सूरजपुर से 293, जशपुर से 280, कोरिया से 277, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 166, कांकेर से 140, बलरामपुर से 134, बस्तर से 134, कोंडागांव से 73, बालोद से 69, दंतेवाड़ा से 57, बीजापुर से 16, नारायणपुर से 13, सुकमा से 7 तथा अन्य राज्य से 7 नए केस सामने आए।
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 11 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य…. 14,912 नए संक्रमितों की पुष्टि…. 138 मरीजों की इलाज के दौरान मौत




