ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना: कम नहीं हो रहा संक्रमण…. पिछले 24 घंटों में मिले 14250 नए मरीज…. 120 मरीजों की हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में कोरोना: कम नहीं हो रहा संक्रमण…. पिछले 24 घंटों में मिले 14250 नए मरीज…. 120 मरीजों की हुई मौत

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति रोज बिगड़ रही है। लगातार बढ़ रहे संक्रमितों के कारण सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी एक लाख 18 लाख से ज्यादा हो गई है। यही नहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा भी रोज बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 120 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस जानलेवा बीमारी के कारण हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 14250 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 4139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 120 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5307 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 244 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 62 हजार 201 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 118636 तक पहुंच गई है।
रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में सर्वाधिक मामले
नए मरीजों में सर्वाधिक केस राजधानी रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में सामने आ रहे हैं। यहां रोज हजारों की संख्या में नए केस मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में रायपुर से 3960, दुर्ग से 1647 और राजनांदगांव से 1254 नए केस मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर से 923, कोरबा से 741, बलौदाबाजार से 686, जशपुर से 461, जांजगीर से 448, रायगढ़ से 444, बेमेतरा से 391, धमतरी से 382, गरियाबंद से 333, मुंगेली से 333, बालोद से 326, महासमुंद से 300, सूरजपुर से 271, कवर्धा से 265, सरगुजा से 214, कोरिया से 198, कांकेर से 177, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 123, बलरामपुर से 95, कोंडागांव से 84, बस्तर से 77, दंतेवाड़ा से 67, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 9, सुकमा से 7 और अन्य राज्य से 17 केस सामने आए हैं।

Bhilai : ऑटो व वैन चालकों द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन में लापरवाही, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना
टीम वर्क के रूप में काम कर सूचना आयोग के कार्यो को सफल बनाएं: अग्रवाल
ब्रह्मोस, आकाश और निर्भय… चीन की चालबाजी से निपटने को सेना तैयार
नहीं रहे युद्धवीर सिंह जूदेव, लीवर की समस्या से थे परेशान
संबलपुर स्टेशन में होगा यार्ड रीमॉडलिंग का काम,  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona curfew: CM Thackeray gave strict instructions to collectors कोरोना कर्फ्यू: सीएम ठाकरे ने कलेक्टरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- जो नियम तोड़े, दंडित करें, सील कर दें दुकानें
Next Article सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो, पिता को तड़पते देखा तो बेटे ने लगाई मार्मिक गुहार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?