ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ कमजोर, लगातार सुधर रहे हालात… एक दिन में रिकार्ड 71 हजार से अधिक जांच…. पाजिटिविटी दर पहुंची 14 प्रतिशत तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ कमजोर, लगातार सुधर रहे हालात… एक दिन में रिकार्ड 71 हजार से अधिक जांच…. पाजिटिविटी दर पहुंची 14 प्रतिशत तक

By @dmin
Published: May 13, 2021
Share
शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार
शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। तब से लेकर अब तक जहां प्रतिदिन नये मामलों में कमी हो रही है। वहीं संक्रमण दर भी लगातार घट रही है। प्रदेश में पिछले 12 दिनों में पाजिटिविटी दर 26.1 से घट कर अब 14 प्रतिशत रह गई है। अस्पतालों में सभी तरह के बिस्तरों और आक्सीजन की उपलब्धता बढऩे के साथ-साथ प्रतिदिन होने वाली मृत्यु में भी कमी आ रही है। इस बीच टेस्ट और टीकाकरण में भी तेजी आई है। राज्य ने प्रतिदिन किए जा रहे टेस्ट में नया रिकार्ड कायम किया है। 12 मई को एक दिन में 71 हजार 138 से टेस्ट किए गए।
छत्तीसगढ़ में बीते 1 मई को जहां कोरोना संक्रमण के 15 हजार 905 नये मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो 10 हजार 150 नये मामले दर्ज किए गए। इसी तरह प्रतिदिन होने वाली मृत्यु का आंकड़ा जहां 01 मई को 229 था, वहीं बीते 24 घंटे में मई को 153 लोगों की मृत्यु हुई। इस बीच प्रदेश में 9035 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7 लाख 49 हजार 318 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 8लाख 83 हजार 210 है। प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 122798 है।
बेड कीउपलब्धता बढ़ी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12 दिन पहले तक राज्य के अस्पतालों में जहां खाली बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे, वहीं वर्तमान स्थिति में 318 वेन्टीलेटर बेड, 852 आईसीयू. बेड, 750 एचउीयू बेड, 6364 ऑक्सीजन बेड एवं 11,883 अन्य बेड उपलब्ध थे। राज्य में शुरु से आक्सीजन की कमी नहीं रही है। सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार के कारण अब संभावित कोरोना संक्रमितों की प्रतिदिन जांच का आंकड़ा भी बढ़ा है। 12 मई को राज्य ने 71 हजार 138 लोगों की जांच कर नया रिकार्ड कायम किया है।
सीएम ने की सीजी-टीका वेब पोर्टल की शुरुआत
इस बीच टीकाकरण की मुहिम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 मई को राज्य में सीजी-टीका वेब पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की शुरुआत होने से गरीब, निराश्रित और अंत्योदय सहित ऐसे लोग भी अपना पंजीयन करा सकेंगे, जिनके पास मोबाइल या इंटरनेट की सुविधा नहीं है। राज्य के 13 नगर निगमों में आज 13 मई से सप्ताह में सातों दिन चैबीसों घंटे रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा शुरु कर दी गई है। सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार के तहत बैकुंठपुर में नये वायरोलाजी लैब की शुरुआत की जा चुकी है। इस लैब को मिलाकर अब राज्य के दस शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इससे प्रतिदिन जांच की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ जांच-रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी।

नक्सलियों ने सब इंजीनियर का किया अपहरण, तो रिहाई की गुहार लगाते जंगल निकली पत्नी, की यह अपील
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुआ विचार
Breaking News : जुआरियों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाइ, 18 गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा की रकम जब्त
प्राइमरी एवं मिडिल स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन की जगह घर-घर पहुंचकर किया जा रहा सूखे राशन का वितरण
Bhilai breaking : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे के जिम्मेदार रॉयल इंफ्रा कन्स्ट्रक्शन का ठेकेदार गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Women learned the art of bamboo, from table lamps to bamboo charcoal training कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को दिये निर्देश… किसानों के लिए खाद-बीज की कमी न हो सुनिश्चित करें अधिकारी…. समितियों में तेज हो भंडारण और उठाव
Next Article NSUI and Youth Congress protest against unemployment… Seeks employment from the Central Government for the unemployed…. Justice sought for contract workers अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को कहा थैंक यू और दिये चाकलेट… चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर प्रबंधन ने कहा आपकी वजह से बहुत से लोग रिकवर कर पाए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?