ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना: एम्स रायपुर में ओपीडी और ओटी सेवाएं अगले आदेश तक बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में कोरोना: एम्स रायपुर में ओपीडी और ओटी सेवाएं अगले आदेश तक बंद

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
Free medical camp in Raipur AIIMS tomorrow
Free medical camp in Raipur AIIMS tomorrow
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एम्स रायपुर में नियमित ओपीडी और ओटी सेवाएं 17 अप्रैल से अगले आदेश तक निलंबित रहेगी। ट्रामा और इमरजेंसी सेवा, प्रसूति और इमरजेंसी ओटी सेवा जारी रहेगी। मरीजों के लिए टेलीमेडिसीन सेवा उपलब्ध रहेगी। कोविड-19 वार्ड में 30 नए बेड लगाए गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हालात चिंताजनक है। लोगों के इलाज के लिए अधिक से अधिक ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तर की जरूरत है। राज्य सरकार जल्द से जल्द इसकी संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

Amid surge in COVID cases, routine OPD&OT services to be suspended from April 17 till further order.Trauma & Emergency services, Labour&Emergency OT services to continue.Telemedicine service to be available for patients. 30 beds added in COVID-19 ward: AIIMS Raipur#Chhattisgarh
— ANI (@ANI) April 16, 2021

सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में छह हजार ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर हैं। इसे 13 हजार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सुविधा वाले कितने बिस्तर की जरूरत है यह परिस्थिति के हिसाब से ही तय होगा। अभी माना जा रहा है कि 70 से 80 फीसदी लोग होम आइसोलेशन में जाते हैं। इस हिसाब से अस्पताल जाने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की जरूरत होगी।
राज्य में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि सिलेंडर की कमी हो रही है। राज्य सरकार सिलेंडर बनाने वाली कंपनी से बात कर रही है। इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य में आईसीयू बिस्तरों की कमी है। राज्य में अभी 1200 आईसीयू बिस्तर हैं। इसमें शासकीय और निजी अस्पताल शामिल हैं। राज्य में और एक हजार आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है।

जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
कुम्हारी को मिली शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात…. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का हुआ वर्चुअल उद्घाटन
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या…. पूर्व उपसरपंच व वार्ड पंच थे दोनों…. परिजनों के सामने दिया वारदात को अंजाम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ में होंगे शामिल, बस्तर को मिलेंगी कई सौगातें… प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
दुर्ग शहर को मिलेंगे 10 करोड़, विधायक वोरा की पहल पर नगरीय निकाय मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल-2021: दीपक चाहर की चाहत, मैदान पर हों रवींद्र जडेजा जैसे 11 खिलाड़ी आईपीएल-2021: दीपक चाहर की चाहत, मैदान पर हों रवींद्र जडेजा जैसे 11 खिलाड़ी
Next Article Big news: children from class 1st to 8th will get admission in next class directly चेम्बर की मांग: होलसेल सब्जी, फलों के मार्केट को सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस के पालन करते हुए खोला जाए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?