ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए केस

By @dmin
Published: April 14, 2021
Share
SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤
SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण रोज नए रिकार्ड बना रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर से 15 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस बीच 150 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। मौतों का आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा है। प्रदेश में सक्रिय मामले एक लाख से अधिक हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 17 जिलों में लॉकडाउन लग चुका है। वहीं बस्तर जिले में 15 अप्रेल से 22 अप्रेल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। प्रदेश में फिलहाल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, बलरामपुर, पेंड्रा, महासमुंद, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, बलौदाबाजार, कोरबा, धमतरी, सरगुजा, गरियाबंद, जांजगीर जिले में अलग-अलग समय के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15121 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच में 4139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 156 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5187 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 71 हजार 994 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 57 हजार 667 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 109139 हो गई है।
रायपुर में सर्वाधिक 4168 नए केस
प्रदेश में सर्वाधिक नए केस रायपुर से सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 4168 नए मामले सामने आए। इसके अलावा दुर्ग से 1755, राजनांदगांव से 1291, बिलासपुर से 1024, बलौदाबाजार से 875, कोरबा से 724, कवर्धा से 587, बेमेतरा से 528, जांजगीर से 523, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 411, रायगढ से 388, बालोद से 357, जशपुर से 294, मुंगेली से 282, सरगुजा से 272, धमतरी से 232, सूरजपुर से 209, बस्तर से 199, कोरिया से 194, बलरामपुर से 130, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 115, कांकेर से 115, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 27, बीजापुर से 12, सुकमा से 10, नारायणपुर से 9 तथा अन्य राज्य से 5 केस सामने आए हैं।

महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
Gustakhi Maaf: क्योंकि संविधान इसकी इजाजत नहीं देता
चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों की जमा राशि बोले सीएम बघेल: वापस दिलाने की कार्रवाई में लाएं तेजी… कलेक्टरों को निर्देश हर सप्ताह करें समीक्षा
आज साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, वृषभ राशि वाले बरतें सावधानी
भारत-अमेरिका दोस्ती: बाइडन प्रशासन ने एफ-16 ईएक्स विमान भारत को देने की दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना: अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत
Next Article Pakistan Foreign Minister Qureshi said यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव… खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?