ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना: 54 दिन बाद 4 हजार से कम केस, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 65 हजार तक पहुंची…. सभी जिलों में सुधर रही तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में कोरोना: 54 दिन बाद 4 हजार से कम केस, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 65 हजार तक पहुंची…. सभी जिलों में सुधर रही तस्वीर

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर काबू में आती दिख रही है। लगातार घटता संक्रमण और बड़े स्तर पर रिकवरी ने प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या कम कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3 हजार 306 नए मरीज सामने आए। प्रदेश में 54 दिन बाद 4 हजार से कम केस आए हैं। इससे पहले 30 मार्च को 3 हजार 162 केस मिले थे। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है। आज 23 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.52 प्रतिशत है। प्रदेश भर में हुए 50 हजार 722 सैंपलों की जांच में से 3306 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच प्रदेश में 92 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। यह पिछले 44 दिनों में दूसरी बार है जब एक दिन में मौतों की संख्या 100 से कम है। 21 मई को भी 96 मरीजों की मौत हुई थी। प्रदेश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 12 हजार 586 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में इस बीच 7 हजार 232 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 8 लाख 70 हजार 640 हो गई है। नए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 65 हजार 774 हो गई है। इससे पहले 8 अप्रैल को 68 हजार एक्टिव केस थे। प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 91 फीसदी से अधिक हो गई है। ये देश के औसत से 3 फीसदी अधिक है।
सर्वाधिक 272 मरीज सूरजपुर जिले में मिले
प्रदेश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 272 मरीज सूरजपुर जिले में मिले। वहीं कोरिया में 254, जशपुर में 238, सरगुजा 210 और बलरामपुर में 179 मरीज मिले हैं। प्रदेश के 16 जिले ऐसे हैं जहां नए मरीजों की संख्या 100 से कम है। दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में 100 से कम मरीज मिले हैं। 28 में से 9 जिलों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इनमें मुंगेली, कोरिया, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर का नाम शामिल है।

स्कूल में डांस प्रैक्टिस कर रही 8 वीं की छात्रा की मौत, तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में कराया था भर्ती, नहीं बचा पाए मासूम की जान
Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प
सीएम बघेल ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण, इंद्रावती नदी की पूजा कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद
दुर्ग से होकर अहमदाबाद व गांधीधाम व विजय नगरम, खुर्दा रोड़ के लिए मिली तीन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. जाने कब से दौडेंगी पटरी पर
‘जगार-2022’: पंडरी हाट बाजार में 19 जून तक 10 दिवसीय सजा रहेगा बाजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर के बाद अब सूरजपुर के ही एसडीएम की गुंडई, कानून के नाम पर सड़क पर की थप्पड़बाजी, देखे विडियो
Next Article खुलासा: दुनिया में कोरोना फैलने से पहले वुहान लैब के शोधकर्ता हुए थे बीमार, चीन से ही निकला वायरस!

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?