ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ जनरेशन कंपनी के ताप -जल विद्युत गृहों ने रचा सर्वाधिक उत्पादन का कीर्तिमान…. कोराना संक्रमण काल में भी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति बनी मिसाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ जनरेशन कंपनी के ताप -जल विद्युत गृहों ने रचा सर्वाधिक उत्पादन का कीर्तिमान…. कोराना संक्रमण काल में भी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति बनी मिसाल

By @dmin
Published: May 3, 2021
Share
Chhattisgarh Generation Company's thermal-hydro power houses created record of highest production
Chhattisgarh Generation Company's thermal-hydro power houses created record of highest production
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के ताप एवं जल विद्युत गृहों ने कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति का प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रतिवेदन के अनुसार वार्षिक विद्युत उत्पादन कुल 18857.847 मिलीयन यूनिट हुआ। जिसमें कोरबा पश्चिम विस्तार ताप विद्युत गृह (क्षमता500 मेगावाट)ने 92.82 प्रतिशत संयंत्र उपयोगिता गुणांक की भागीदारी दी गई, जोकि इस ताप विद्युत गृह के जीवनकाल का सर्वाधिक पीएलएफ. है। इसी तरह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह ने 94.38 प्रतिशत प्लांट उपलब्धता घटक को दर्ज कर सर्वकालिक सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया। उक्त जानकारी पावर कम्पनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक( जनसंपर्क) विजय मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि जनरेशन कंपनी के ताप विद्युत गृहों के अलावा जल विद्युत गृहों ने भी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वित्तीय वर्ष 2020-21 में 462.526 मिलीयन यूनिट विद्युत उत्पादन किया, जोकि छत्तीसगढ़ राज्य गठनोपरांत अब तक सर्वाधिक होने का कीर्तिमान है। विदित हो कि जनरेशन कंपनी के जल विद्युत गृहों का पिछला अधिकतम विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान वित्तीय वर्ष 2001-02 में 403.25 मिलीयन यूनिट दर्ज हुआ था।
एजीएम मिश्रा ने बताया कि ताप एवं जल विद्युत गृहों की उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति की बदौलत छत्तीसगढ़ जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों को देश भर के स्टेट सेक्टर के विद्युत गृहों की तुलना में सर्वोच्च स्थान पर होने का गौरव प्राप्त हुआ। कंपनी के विद्युत गृहों ने 70.08 प्रतिशत पीएलए. का प्रदर्शन किया जबकि स्टेट सेक्टर के विद्युत गृहों का औसत पीएलए 42.12 प्रतिशत ही रहा। इसी तरह राष्ट्रीय ताप विद्युत गृहों का औसत पीएलए. 51.49 प्रतिशत रहा। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय अधीन कार्यरत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण नई दिल्ली के प्रतिवेदन (दिसम्बर 2020) में दर्ज उक्त उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को जहां राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ वहीं पॉवर कंपनीज के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम का मनोबल भी ऊंचा हुआ है।

कर्मा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, बोले- कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव
राज्य में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण, अन्य राज्यों से बेहतर रहा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन
सात समुंदर पार भी छाया हरेली के उत्साह और उमंग का रंग… अमेरीका में नाचा ने मनाया हरेली तिहार
राशनकार्डधारियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, सरकार के इस एप के माध्यम से भी हितग्राही कर सकते है ई-केवाईसी
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मुहैया कराई जाएंगी चिकित्सा सुविधाएं…. भिलाई निगम क्षेत्र में 10 अक्टूबर से लगेंगे शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात लॉकडाउन में लघु व मध्यम व्यावसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार… सीजी चेम्बर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिख की राहत की मांग
Next Article सोशल मीडिया में वायरल: टाउनशिप के इन दो सेक्टरों के साथ नेहरू नगर को बनाया गया कंटेनमेंट जोन…. सीएमएचओ ने किया खंडन, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?