ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, अब समर्थन मूल्य पर 25 लघु वनोपजों की खरीदी करेगी राज्य शासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, अब समर्थन मूल्य पर 25 लघु वनोपजों की खरीदी करेगी राज्य शासन

By @dmin
Published: May 9, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में पहली बार 25 लघु वनोपजों की खरीदी करने के संबंध में अहम निर्णय लिया गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में पहले वर्ष 2018 तक मात्र 7 लघु वनोपजों की समर्थन पर खरीदी की व्यवस्था होती थी। नई सरकार द्वारा वनवासियों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध करानेे के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या को बढ़ाकर 23 की गई, जिसे अब बढ़ाकर 25 तक कर दी गई है। इससे वनांचल में रहने वाले लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वन मंत्री श्री अकबर ने बताया कि इन लघु वनोपजों की खरीदी में अब गिलोय तथा भेलवा को भी शामिल किया गया है। इसके पहले खरीदी की जाने वाली 23 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, ईमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा), जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित) की खरीदी की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा इन लघु वनोपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पुनरीक्षित क्रय दर भी घोषित कर दिए गए हैं। लघु वनोपजों की पुनरीक्षित दरें एक मई 2020 से प्रभावशील हो गई है। इसके तहत पुनरीक्षित दरें ईमली बीज सहित 31 रूपए से बढ़ाकर 36 रूपए, महुआ बीज 25 रूपए से बढ़ाकर 29 रूपए, काल मेघ 33 रूपए से बढ़ाकर 35 रूपए, नागरमोथा 27 रूपए से बढ़ाकर 30 रूपए तथा बेल गुदा 27 रूपए से बढ़ाकर 30 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। इसी तरह शहद 195 रूपए से बढ़ाकर 225 रूपए, फूल झाडू 30 रूपए से बढ़ाकर 50 रूपए, महुआ फूल (सूखा) 17 रूपए से बढ़ाकर 30 रूपए, जामुन बीज (सूखा) 36 रूपए से बढ़ाकर 42 रूपए, कौंच बीज 18 रूपए से 21 रूपए, धवई फूल (सूखा) 32 रूपए से बढ़ाकर 37 रूपए तथा करंज बीज 19 रूपए से बढ़ाकर 22 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। इसके अलावा बायबड़िग 81 रूपए से बढ़ाकर 94 रूपए, आंवला (बीज रहित) 45 रूपए से बढ़ाकर 52 रूपए, फूल ईमली (बीज रहित) 54 रूपए से बढ़ाकर 63 रूपए, साल बीज 20 रूपए से 20 रूपए, चिरौंजी गुठली 109 रूपए से बढ़ाकर 126 रूपए, हर्रा 15 रूपए से 15 रूपए, बहेड़ा 17 रूपए से 17 रूपए और पुवाड़ (चरौटा बीज) 14 रूपए से बढ़ाकर 16 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। इनमें गिलोय 21 रूपए से बढ़ाकर 40 रूपए, भेलवा 8 रूपए से बढ़ाकर 9 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। इसके अलावा कुसुमी लाख 203 रूपए से बढ़ाकर 275 रूपए प्रति किलोग्राम भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 रूपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि करते हुए 300 रूपए प्रति किलोग्राम की दर निर्धारित है। इसी तरह रंगीनी लाख 130 रूपए से बढ़ाकर 200 रूपए प्रति किलोग्राम भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 20 रूपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि करते हुए 220 रूपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा कुल्लू गोंद 98 रूपए से बढ़ाकर 114 रूपए प्रति किलोग्राम भारत सरकार द्वारा निर्धारित है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 11 रूपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि करते हुए 125 रूपए निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से प्रत्येक वर्ग के लोग हो रहे लाभान्वित : मंत्री श्रीमती भेंड़िया
ई-श्रम व श्रमिक कार्ड बनाने शिविर का आयोजन, पंजीयन के लिए आवेदक इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे
संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान
उड़िया समाज के परिवारिक मिलन में दिखा उत्साह… महिलाओं ने भी गोली,चम्मच,कुर्सी दौड़ में लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक… अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article औरंगाबाद, मालगाड़ी की चपेट में आकर 14 मजदूरों की मौत
Next Article पुलिस – नक्सल मुठभेड़ 4 नक्सली मारे गए, एक एसआई भी शहीद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?