ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘‘छपाक’’को टैक्स फ्री करने का विरोध कर भाजपा ने महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया – सलूजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

‘‘छपाक’’को टैक्स फ्री करने का विरोध कर भाजपा ने महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया – सलूजा

By @dmin
Published: January 10, 2020
Share
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दीपिका पादुकोण अभिनीत एसिड अटैक पीड़िता पर बनी फिल्म ‘‘छपाक’’ जो कि 10 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह फिल्म एक ऐसी पीड़ित महिला के संघर्ष, आत्मविश्वास, उम्मीद व जीने के जज्बे की कहानी है जो पीड़ा के साथ -साथ अपने साहस द्वारा समाज में बदलाव का संदेश दे रही है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस ऐतिहासिक व क्रांतिकारी निर्णय का एक ओर जहां देश और प्रदेश भर में स्वागत हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेतागण सिर्फ राजनीतिक आधार पर अपनी छोटी मानसिकता के कारण इस निर्णय का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहे हैं।
सलूजा ने कहा कि यह फिल्म एक सामाजिक सरोकार का संदेश दे रही है लेकिन भाजपा बिना वाजिब कारण के सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रही है और टैक्स फ्री करने के निर्णय को प्रदेश पर भार बता रही है। वह भाजपा जिसने अपनी सरकार में करोड़ों रुपए सिर्फ ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार पर खर्च कर दिए, प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया। आज मात्र एक फिल्म के टैक्स फ्री होने को प्रदेश के खजाने पर भार बता रहे हैं?
सलूजा ने पूर्व की शिवराज सरकार के समय हुई टैक्स फ्री फिल्मों की सूची जारी कर भाजपा को आईना बताते हुए कहा कि वह इस सूची का अध्ययन करें, इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भी एक फिल्म शामिल है। साथ ही सवाल उठाया कि भाजपा बताये इतनी फिल्मों को टैक्स फ्री करने की घोषणा से प्रदेश के खजाने पर क्या कोई भार नहीं पड़ा, जो आज एक फिल्म के टैक्स फ्री करने की घोषणा पर भाजपा सवाल उठा रही है?
टैक्स फ्री फिल्मों की सूची:-
1. फिल्म मर्दानी, रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म जिसे 24 अगस्त 2014 को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई।
2. फिल्म पीकू, दीपिका पादुकोण-अमिताभ बच्चन की फिल्म जिसे 26 मई 2015 को मनोरंजन कर मुक्त किया गया।
3. फिल्म हमारी अधूरी कहानी, जिसे 11 जून 2015 को कर मुक्त करने की घोषणा की गई।
4. फिल्म नीरजा और जय गंगाजल, को 10 मार्च 2016 को मनोरंजन कर मुक्त करने की घोषणा की गई।
5. आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल को 22 जनवरी 2017 को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई।
6. विजय राजे सिंधिया की जीवनी पर आधारित फिल्म एक थी रानी, को 13 जून 2017 को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई।
यह भाजपा की वास्तविकता और सच्चाई है।

इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, टाटा समेत 54 कंपनियों ने लगाई बोली, बढ़ेंगे शेयरों के भाव!
टी-20 विश्वकप से बाहर हुआ बांग्लादेश, तीन सप्ताह से जारी खींचतान खत्म… स्कॉटलैंड की हुई एंट्री
CG News : चूहा मारने महिला ने टमाटर में इंजेक्ट किया था जहर, पति की गलती से उसकी चटनी बनाकर खाई… मौत
ग्लाइकोलिक एसिड बनाम सैलिसिलिक एसिड: जानिए त्वचा के लिए क्या है ज्यादा बेहतर…
गरीबों की रसोई में डाका, 1.40 करोड़ का पीडीएस का राशन घोटाला, 11 पर एफआईआर दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘कांग्रेस के युवराज को समझ नहीं आ रहा कि वे जेनऊ के नजदीक जाए या जेएनयू के’ – बृजमोहन अग्रवाल
Next Article देशी शराब की दुकान संचालक पर गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपये स्पॉट फाईन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?