ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘छपाक’ हुई टैक्स फ्री, भाजपा ने उठाए सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

‘छपाक’ हुई टैक्स फ्री, भाजपा ने उठाए सवाल

By @dmin
Published: January 11, 2020
Share
SHARE

भोपाल । बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक” प्रदेश के सिनेमा घरों में टैक्स फ्री क्या हो गई, भाजपा ने उस पर सवाल उठाना शुरु कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री फिल्म को टैक्स फ्री करने की बजाय तेजाब पीड़ित महिलाओं का इलाज कराते, उनको कानूनी सहायता देते, आरोपी को सलाखों में पहुंचवाते, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी मदद देते, लेकिन केवल और केवल राजनीतिक तौर पर टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है, क्योंकि दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थी। उधर सद्भावना अधिकार मंच के दुर्गेश केशवानी और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने दीपिका की फिल्म छपाक का बहिष्कार करने का एलान किया है। दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘छपाक’ को टैक्स फ्री करने के बाद प्रदेश सरकार सरकार के फैसले की आलोचना भी होने लगी है।
मालूम हो कि एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं की पीड़ा, संघर्ष, उम्मीद और जज्बे पर आधारित फिल्म ‘छपाक” को कमलनाथ सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वयं इसकी घोषणा की। यह छूट 10 जनवरी से नौ अप्रैल 2020 तक प्रभावी रहेगी। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म को मध्यप्रदेश के सभी सिनेमाघरों में टैक्स फ्री किया जाता है। यह फिल्म समाज में पीड़ित महिलाओं को लेकर सकारात्मक संदेश देने वाली है। इसमें एसिड पीड़ित की पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद और जीने के जज्बे की कहानी पर आधारित है। ऐसी फिल्म समाज की सोच में बदलाव लाने का संदेश देती है। छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने ट्वीट कर सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि विरोध करने वाले महिला विरोधी हैं और वे महिलाओं पर एसिड अटैक की प्रवृत्ति के हैं।

नाइजीरिया में ट्विटर बैन, मौके का फायदा उठाने की तैयारी में भारतीय Koo
प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश
ट्रेन हादसा: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर पलटी कोयला ले जा रही मालगाड़ी
कोरोना वेरिएंट को इंडिया से जोड़ने पर कांग्रेस पर भड़की BJP, बोली- देश का हुआ अपमान
गुजरात में मंत्रीमंडल का विस्तार : नए मंत्रियों ने ली शपथ, 19 नए चेहरों को मौका, क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भी बनी मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 19 जनवरी से शुरू होगी Amazon की ग्रेट इंडियन सेल
Next Article मलविंदर और शिवेंद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर, 20 जनवरी को पेशी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?