ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिंताजनक होती जा रही है छत्तीसगढ़ की स्थिति, 362 तक पहुंच चुकी है संक्रमितों की संख्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

चिंताजनक होती जा रही है छत्तीसगढ़ की स्थिति, 362 तक पहुंच चुकी है संक्रमितों की संख्या

By @dmin
Published: May 27, 2020
Share
1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours
1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours
SHARE

रायपुर। जगलपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। नए मरीज मिलने की पुष्टि कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने की है। बताया जा रहा है कि शख्स तबीयत बिगडऩे पर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहीं आज रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। नए मरीज मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 283 हो गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ उन राज्यों में शुमार होता जा रहा है जहां हालात चिंताजनक होती जा रही है, प्रदेश में नए संक्रमण के मामले अब तक के तमाम रिकॉर्ड तोड़ चुका है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 68 नए मामले सामने आए हैं। बीते 10 दिनों से छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। महज 10 दिनों के भीतर ही संक्रमण का आंकड़ा 67 से बढ़कर 362 तक पहुंच चुका है। एक दिन में सर्वाधिक संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ हर दिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। पिछले मंगलवार जहां करीब 18 नए मरीज मिले थे, वहीं इस मंगलवार तक नए मरीज मिलने का आंकड़ा बढ़कर 68 तक पहुंच गया हैं, जिससे जिम्मेदारों और नीति निर्धारकों के बीच खलबली मच गई है।
एक दिन में 68 नए मामले आने के बाद आज जगदलपुर में एक नया पॉजिटिव केस आने से छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है। तो वहीं कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा बढ़कर 362 तक पहुंच गया है। जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है क्योंकि अभी एक लाख के करीब पंजीकृत लोगों का छत्तीसगढ़ आना बाकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की स्थिति कितनी भयावह होगी इस बात का अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है।

हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे
Big news : रेलवे ने फिर रद्द की 10 ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट भी बदला… देखें पूरी लिस्ट
लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा का ये है सियासी गणित, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति
नेकी फाउंडेशन की पहल पर हुआ रक्तदान शिविर, 55 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
ताम्रध्वज साहू ने पर्वतारोही दल को हिमाचल प्रदेश के लिए किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए
Next Article हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान के साथ की एक मजेदार घटना का किया जिक्र…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?