ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड… ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट सर्विस डिलिवरी श्रेणी में मिला सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड… ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट सर्विस डिलिवरी श्रेणी में मिला सम्मान

By @dmin
Published: September 17, 2021
Share
Chhattisgarh's Online Pension Management System receives National Alets Innovation Award
Chhattisgarh's Online Pension Management System receives National Alets Innovation Award
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा राज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संचालित आनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम ‘आभार आपकी सेवाओं का’ राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा ‘ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट सर्विस डिलिवरी’ श्रेणी में यह अवार्ड प्रदान किया गया है।

नई दिल्ली में वर्चुअल रूप से आयोजित समारोह में एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं एडीटर इन चीफ श्री डी. रवि गुप्ता द्वारा संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़, रायपुर श्री नीलकंठ टीकाम (आईएएस) को वर्चुअल माध्यम से अवार्ड प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए वित्त विभाग और कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मई 2018 से राज्य में ‘आभार आपकी सेवाओं का’ ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। यह एक एकल खिड़की तंत्र (सिंगल विन्डो सिस्टम) के रूप में ई-गर्वनेंस की अवधारणा के अंतर्गत पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस व्यवस्था अंतर्गत पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेज (सेवा पुस्तिका को छोड़कर) ऑनलाईन प्रस्तुत किये जाते हैं एवं डिजिटल हस्ताक्षर युक्त पीपीओ, जीपीओ, सीपीओ जारी किये जाते हैं। बैंको को पेंशन भुगतान हेतु भी समस्त दस्तावेज कोषालयों द्वारा ऑनलाईन बैंक को प्रेषित किये जाते है। इस व्यवस्था के लागू होने के फलस्वरूप प्रथम पेंशन भुगतान हेतु पेंशनरों की भौतिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

पेंशनरों को पेंशन संबंधी जानकारी प्रदाय करने की दृष्टि से आभार आपकी सेवाओं का पोर्टल पर पेंशनर लॉग इन कार्नर की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से प्रकरण की स्थिति ज्ञात की जा सकती है एवं पेंशन संबंधी शिकायतें ऑनलाईन दर्ज की जा सकती है। पेंशनर हेतु ई-कोष लाईट ऐप में पेंशनर कार्नर विकसित किया गया है जिसके माध्यम से पीपीओ, जीपीओ, सीपीओ एवं परिचय पत्र की डिजिटल प्रति डॉउनलोड करने की सुविधा पेंशनरों को प्रदाय की गई है। साथ ही पेंशनर को पेंशन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी ‘एसएमएस’ के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है। आभार लागू होने से अब तक कुल 27 हजार 231 पेंशनरों को इस व्यवस्था से लाभ दिलाया गया है।

वडोदरा में बोले पीएम मोदी- हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया
शाकाहारी भोजन करके खुद को ‎फिट रखतीं मानुषी छिल्लर
कैंप क्षेत्र में फायरिंग : एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन से खरीदकर लाए थे देशी कट्टा
नलघर कॉम्पलेक्स में बनेगा सिटी डॉयग्नोस्टिक सेंटर: रैंप निर्माण करने विधायक वोरा ने किया भूमिपूजन
आरक्षण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान : राज्यपाल नहीं चाहती छत्तीसगढ़ में लागू में हो आरक्षण, राजभवन के रास्ते भाजपा का खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अब व्यवसायिक शिक्षा की अभिनव शुरूआत… मुख्यमंत्री कल पाटन से रोजगारोन्मुखी शिक्षा पाठ्यक्रम की करेंगे शुरुआत
Next Article To take advantage of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने के लिए किसान अब 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का पंजीयन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?