ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: World Tiger Day : छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी को देश भर के लोगों ने सराहा, तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

World Tiger Day : छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी को देश भर के लोगों ने सराहा, तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉल

By Mohan Rao
Published: July 30, 2023
Share
विश्व बाघ डे पर छत्तीसगढ़ के स्टॉल को मिली सराहना
SHARE

रायपुर। ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर आज जिम कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में बाघ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और इको डेव्हलपमेंट कमेटी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉलों को देश भर के लोगों ने सराहा। अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत संचालित मैकल शहद सोसायटी (बोइराहा) का वाइल्ड रॉ हनी, गरिमा मंच (गनियारी) के जैविक उत्पाद, छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पाद ने लोगों का ध्यान खीचा और इसके बारे में जानने के लिए वनप्रेमियों में उत्सुकता दिखी।

इसके साथ ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के गिद्ध संरक्षण प्रोग्राम व ‘बेल मेटल आर्ट की प्रदर्शनी और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित इको टूरिज्म के जरिए आजीविका आधारित प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के टाईगर रिजर्वों में वन्यप्राणियों तथा मानव के सहअस्तित्व को बनाए रखने के लिए की जा रहे प्रयासों की झलक दिखी।

ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) व चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन श्री सुधीर अग्रवाल, अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्री एस. जगदीशन, इन्द्रावती टाईगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्री आर.के. पाण्डेय, तीनों टाईगर रिजर्व से स्व-सहायता समूह/इको डेवलपमेंट कमिटी के सदस्य सहित अन्य वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बस्तर के गुजराल सिंह को ट्रायबल आर्ट कैटेगरी में मिला प्रथम पुरस्कार
विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जुलाई में देश भर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उम्र का कोई बंधन नहीं रखा गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बस्तर के श्री गुजराल सिंह बघेल को ट्रायबल आर्ट कैटगरी ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य मंत्री पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय श्री अश्विनी कुमार चौबे के हाथों श्री सुधीर अग्रवाल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने पुरस्कार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप धनतेरस पर अपने निवास पर धान की झालर बांधने की रस्म की पूरी, Dekhe Video
अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं
लोकसभा चुनाव : घर बैठे 85 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं ने दिया वोट… घर तक पहुंचा मतदान दल
कला के सच्चे साधक बिरजु महराज के निधन से एक युग का अंत-डॉ. सरिता श्रीवास्तव
दर्शकों को भा गई रणबीर कपूर की अदाकारी, तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठे सिनेमाघर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : कोरियन डांस सीखने घर से भागी नाबालिग मुरादाबाद में मिली… परिजनों के साथ पुलिस लेकर लौटी
Next Article CG में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 77 तहसीलदार और 132 नायब तहसीलदार इधर से उधर, देर रात जारी हुआ आदेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?