ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : 14 पारंपरिक खेलों में बच्चो से लेकर बुजुर्ग दिखाएंगे अपना जोर, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : 14 पारंपरिक खेलों में बच्चो से लेकर बुजुर्ग दिखाएंगे अपना जोर, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: October 6, 2022
Share
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुरुआत कर दी गई है। 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक होने वाले इस खेल महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के 14 पारंपरिक खेलों को समावेश किया गया है। छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े इन खेलों को स्पर्धा के रूप में खेलना एक अलग तरह का अनुभव होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में इस खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ किया।

पारंपरिक खेलों के महत्व का समझते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसढ़िया ओलंपिक की परिकल्पना को साकार किया है। पूरे देश के लिए यह पहला मौका है जहां बचपन में खेले जाने वालें खेलों को प्रतियोगिता के रूप में शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्पिक खेलों को शामिल किया गया है। छह स्तरों में होने वाले इस प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रतिभागी बनेंगे।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने की गई शुरुआत : सीएम बघेल
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हो रहा है जिसमें 14 तरह के पारंपरिक खेल हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने खेलकूद को बढ़ावा दिया जा रहा है हर गांव हर ब्लाक हर जिले में स्थानीय खेलों का आयोजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्रोशर का विमोचन भी किया। इस ब्रोशर में  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की संपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होंगे खेल
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

शुभारंभ के मौके पर यह रहे मौजूद
राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर आदि उपस्थित रहे।

दुर्ग में नेवी अफसर के घर लाखों की चोरी, बनारस गया था परिवार और इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी
5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने का गौरव, डिप्टी सीएम शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री ने किया पुरस्कृत
जेलों से भी बदतर बालगृहों की हालत … हाईकोर्ट ने कहा- भोजन के साथ ताजी हवा और रोशनी की भी दरकार
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2262 नए केस…. 1165 मरीज हुए डिस्चार्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: नक्सल मोर्चे पर तैनात CAF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ शव देखकर मचा हड़कंप Big Breaking: नक्सल मोर्चे पर तैनात CAF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ शव देखकर मचा हड़कंप
Next Article Big Breaking: बाइक सवार पति-पत्नी और 8 साल के बच्चे को बोलेरो ने मारी ठोकर, पति की मौत, पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल Big Breaking: बाइक सवार पति-पत्नी और 8 साल के बच्चे को बोलेरो ने मारी ठोकर, पति की मौत, पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?