ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Chhattisgarhi Olympics: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम, कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Chhattisgarhi Olympics: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम, कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल

By Om Prakash Verma
Published: January 9, 2023
Share
Chhattisgarhi Olympics: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम, कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल
Chhattisgarhi Olympics: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम, कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल
SHARE

बांटी खेल में रायपुर संभाग पहले स्थान पर, सरगुजा संभाग का दूसरा स्थान
रायपुर। छत्तीसगढिय़ा ओलपिंक के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया गया। राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल परिसरों में किया जा रहा है। जिनमें सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, माधवराव सप्रे शाला मैदान एवं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी संभागों के लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस खेल का आयोजन हुआ। सभी प्रतिस्पर्धाएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की गईं। जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी, 18 से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

18 वर्ष से कम आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताएं में दुर्ग संभाग ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं रायपुर और बस्तर संभाग को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसी तरह बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने बाजी मारी। वहीं बस्तर संभाग ने दूसरा और सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। संभाग के मध्य हुए बांटी की प्रतियोगिता में आज 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला) में रायपुर संभाग ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। बांटी प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष) में सरगुजा दुर्ग और बस्तर को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसी तरह फुगड़ी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग की स्नेहा पटेल ने प्रथम, रायपुर संभाग की अंकिता एवं बस्तर संभाग की खोमेश्वरी कोडोपी ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग की अंशु साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी तरह बिल्लस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में जहां एक ओर सरगुजा के मो. सरफराज अंसारी ने प्रथम, बस्तर के खेमसिंह ने द्वितीय और दुर्ग संभाग के ईशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तो वहीं दूसरी ओर बालिका वर्ग में बस्तर संभाग की उर्मिला मौर्य ने पहला, रायपुर संभाग के मीनाक्षी धु्रव ने दूसरा सरगुजा संभाग के काजल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 18 से 40 आयु वर्ग (पुरुष) में सरगुजा संभाग के रामपाल ने पहला, दुर्ग संभाग के पाल सिंह ने दूसरा और रायपुर संभाग के ओमकार को तीसरा स्थान मिला और महिला वर्ग में सरगुजा संभाग की नंदिनी ने पहला, बिलासपुर संभाग की सूरुची केंवट ने दूसरा और रायपुर संभाग की सुनीता धु्रव ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

भौंरा प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में रायपुर के शिवम वर्मा ने बाजी मारी, वहीं सरगुजा के सोनू राम ने दूसरा और बस्तर के शिवम ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में दुर्ग की कुमकुम ने पहला, सरगुजा संभाग की चांदनी रजवाड़े ने दूसरा और बस्तर की ऋतु कोर्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। भौंरा प्रतियोगिता के 18 से 40 आयु वर्ग में सरगुजा संभाग के कृष्ण प्रसाद ने पहला, रायपुर के मोनू निषाद ने दूसरा और बिलासपुर संभाग के शत्रुहन सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं महिला वर्ग में दुर्ग संभाग की नूतन गजपाल ने पहला, बिलासपुर संभाग की राजकुमारी ने दूसरा और सरगुजा संभाग की संगीता गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 40 वर्ष से अधिक महिला आयु वर्ग में रायपुर की लताबाई ने पहला, बिलासपुर संभाग की जमुना बाई ने दूसरा और बस्तर संभाग की इंद्राणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में बस्तर संभाग के रामदयाल सलाम ने पहला, बिलासपुर संभाग के हेतराम पटेल एवं सालिक पाल ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पर बाजी मारी।

उल्लेखनीय है कि सभी प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह से खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया और छत्तीसगढ़ के विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को पुन: मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से किए जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल को खेल प्रेमियों ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक प्रतियोगिता के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।

उद्यागों पर लगाए जा रहे संपत्तिकर में राहत की मांग, भिलाई उद्योग चेंबर ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात
नहीं थम रहे नक्सली हमले, चार दिन में कमांडर समेत 4 लोगों को मारा; सड़क पर फेंका शव
पैंगोलिन के अवशेष के साथ सीआईएसएफ अधिकारी गिरफ्तार, रायपुर एयरपोर्ट में थी तैनाती
Bhilai : अब सेक्टर-7 का बैक लाइन होगा क्लीन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने शुरू कराया काम
तीन राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हथखोज हत्याकांड का Iive Video : देखें किस बेरहमी से की गई हत्या… पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
Next Article नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?