रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में गुरुवार को बड़ा बदलाव आया। राजधानी रायपुर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपर स्टार अनुज शर्मा भाजपा में शामिल हो गए है। इनके साथ पद्मश्री राधेश्याम बारले और पूर्व IAS आरपीएस त्यागी ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। इसके अलावा रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी के साथ इंजीनियर डॉक्टर वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने भी भाजपा जॉइन किया है। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने इन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहे।





