ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 15 फरवरी को फैसला
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 15 फरवरी को फैसला

By Mohan Rao Published February 12, 2025
Share
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न
SHARE

कोरिया जिले में सबसे ज्यादा और बिलासपुर में सबसे कम मतदान

भिलाई।  छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। 11 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 10 नगर निगम, 49 नगर पालिकाओं तथा 114 नगर पंचायतों में वोटर्स ने प्रत्याशियों का भाग्य तय कर दिया है। अब 15 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे और इसके साथ ही यह तय हो जाएगा कि किसे कहां की सत्ता मिली है। मतदान की बात करें तो सर्वाधिक मतदान कोरिया जिले में दर्ज किया गया। यहां पर कुल मतदान  84. 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके अलावा गरियाबंद जिले में कुल 84. 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे कम 51.37 प्रतिशत बिलासपुर जिले में दर्ज किया गया। इसके बाद रायपुर जिले में दूसरा सबसे कम 52.75 प्रतिशत मतदान हुआ दर्ज हुआ। दुर्ग जिले में कुल 68.08% मतदान दर्ज हुआ वही जानिए कहां कितना मतदान हुआ। पूरे प्रदेश का औसत मतदान 72.59 प्रतिशत रहा। जिसमें 73.07 प्रतिशत पुरुष 71.66 प्रतिशत महिलाएं तथा 19.75 प्रतिशत तृतीय लिंग के मतदाताओं ने मतदान किया।

Contents
कोरिया जिले में सबसे ज्यादा और बिलासपुर में सबसे कम मतदानछत्तीसगढ़ के अन्य जिलो का मतदान प्रतिशत

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, 15 फरवरी को इनके भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव में कई दिग्गजों का साख भी दांव पर लगी है। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान दल वापस लौटे और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है।

दुर्ग जिले में कहां कितना मतदान
दुर्ग जिले के 7 नगरीय निकाय में आम निर्वाचन और 03 नगरीय निकाय में उप निर्वाचन शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है। जिले में औसत मतदान 68.08 प्रतिशत रहा है। जिला मुख्यालय दुर्ग निगम एवं अन्य नगरीय निकायों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। यहां लोग सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक अपने बारी का इन्तजार करते हुए उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। जिले के अन्य मतदान केन्द्रों पर भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस चुनाव में युवा महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्ग सहभागिता दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, इससे मतदाता निश्चिंत होकर मतदान कर सके। नगर पालिक निगम दुर्ग में 63.78 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई में 56.93 प्रतिशत, नगर पालिक निगम रिसाली में 69.03 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा में 76.77 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 78.32 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अहिवारा में 75.49 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 79.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन में मतदान का प्रतिशत 87.34, उतई में 85.81 तथा धमधा में 83.33 रहा।

छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो का मतदान प्रतिशत

  1. गौरेला पेंड्रा मरवाही में 75.58 प्रतिशत
  2. मुंगेली में 72.53 प्रतिशत
  3. जांजगीर चांपा में 77.58 प्रतिशत
  4. सक्ति जिले में 81.44 प्रतिशत
  5. कोरबा जिले में 64.04 प्रतिशत
  6. रायगढ़ जिले में 69.68 प्रतिशत
  7. सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 78.52 प्रतिशत
  8. सूरजपुर में 65.70 प्रतिशत
  9. बलरामपुर में 79.85 प्रतिशत
  10. सरगुजा में 64.85 प्रतिशत
  11. महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में 69.27 प्रतिशत
  12. जशपुर में 71.40 प्रतिशत
  13. बलोदा बाजार में 71.30 प्रतिशत
  14. महासमुंद में 70.48 प्रतिशत
  15. धमतरी में 76 प्रतिशत
  16. बालोद में 66.900 प्रतिशत
  17. बेमेतरा में 77.44 प्रतिशत
  18. राजनांदगांव में 75.80 प्रतिशत
  19. खैरागढ़ छुइखदान गंडई में 83. 50 प्रतिशत
  20. मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 80.5 06 प्रतिशत
  21. कबीरधाम में 74.10 प्रतिशत
  22. बस्तर में 70.43 प्रतिशत
  23. कोंडागांव में 76.31 प्रतिशत
  24. दंतेवाड़ा में 70.22 प्रतिशत
  25. सुकमा में 66.7 9 7 प्रतिशत
  26. कांकेर जिले में 81.53 प्रतिशत
  27. नारायणपुर जिले में 70.71 प्रतिशत
  28. बीजापुर में 58.71 प्रतिशत

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देशभक्ति का जज्बा जगाने हिन्द सेना का वेलेंटाइन डे पर देश भर में विविध कार्यक्रम देशभक्ति का जज्बा जगाने हिन्द सेना का वेलेंटाइन डे पर देश भर में विविध कार्यक्रम
Next Article माघ पूर्णिमा पर राजिम के त्रिवेणी संगम में भक्तों ने लगाई डुबकी, आज शाम राज्यपाल डेका करेंगे कुंभ कल्प का शुभारंभ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?