ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच अवार्ड
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म : मकान मालिक ने किया गलत काम, गिरफ्तार
October 4, 2026
सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो
सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो
October 4, 2026
अपने आर्थिक संबल के लिए बिहान से जुड़कर प्रतिमा ने अपनाया किराने का व्यवसाय
अपने आर्थिक संबल के लिए बिहान से जुड़कर प्रतिमा ने अपनाया किराने का व्यवसाय
October 4, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शॉल-माला से सम्मान
मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण
October 4, 2026
shreekanchanpath 351 # 04 October 2026
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच अवार्ड

By @dmin Published September 12, 2020
Share
Chhattisgarh State Haj Committee gets Scotch Award
Chhattisgarh State Haj Committee gets Scotch Award
SHARE

रायपुर। प्रदेश के हज यात्रियों के लिए राज्य हज कमेटी द्वारा की जाने वाली उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा स्कॉच अवार्ड 2020 के लिए प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को राज्य हज कमेटी द्वारा दी जा रही उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। भारत वर्ष में हाजियों के लिए उत्कृष्ट कार्य एवं सृजनात्मक प्रयोग करने के लिए राज्य हज कमेटी को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा विगत 15 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर गर्वनेन्स के विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे सृजनात्मक एवं उत्कृष्ट कार्यों और नए प्रयोगों के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों के प्रोजेक्टस का चयन किया जाता है। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रोजेक्टस को पुरस्कृत किया जाता है। राज्य हज कमेटी को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहमम्द असलम खान, सचिव साजिद मेमन और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। मंत्री द्वय ने उन्हें निर्देशित किया कि प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए।

You Might Also Like

भिलाई में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म : मकान मालिक ने किया गलत काम, गिरफ्तार

सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो

अपने आर्थिक संबल के लिए बिहान से जुड़कर प्रतिमा ने अपनाया किराने का व्यवसाय

मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग

@dmin September 12, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector reached Sector 9 Hospital…. Covid Care Inspection…. Information about beds and facilities कलेक्टर पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल…. कोविड केअर सेंटर का किया निरीक्षण…. बेड व सुविधाओं की ली जानकारी
Next Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised देश में कोरोना का आंकड़ा 47 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 94372 नए मामले…. रिकवरी रेट दे रही राहत
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?