ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्य सचिव का निर्देश: खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में सुनिश्चित करें आवश्यक व्यवस्थाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्य सचिव का निर्देश: खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में सुनिश्चित करें आवश्यक व्यवस्थाएं

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
Chhattisgarh Sports Development Authority Executive Committee
Chhattisgarh Sports Development Authority Executive Committee
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल विकास प्राधिकरण के संचालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य में खेल संरचनाओं के उपयोग, खेल अकादमियों को प्रारंभ करने एवं उनको छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत लाने के संबंध में और खेल अकादमियों को प्रारंभ करने में उद्योगों के साथ समन्वय कर आवश्यक सहयोग लेने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी शामिल हुए।
मुख्य सचिव ने बैठक में खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खेलों के संबंध में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खेल अकादमियों, छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की विधिवत नियमावली तैयार करें। इसी तरह मुख्य सचिव ने विभिन्न खेल विधाओं में खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण के लिए खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने खेल विकास प्राधिकरण में आवश्यक पदों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में बताया कि राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनांतर्गत खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के तहत हॉकी, तीरंदाजी, एवं एथलेटिक खेल के लिए स्वीकृत खेल अकादमी संचालन हेतु राज्य शासन द्वारा किए जाने वाले व्यय की एस.ई.सी.एल. बिलासपुर द्वारा सी.एस.आर. मद से किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तरह रायपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक खेल की आवासीय खेल अकादमी एवं राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में बालिकाओं के लिए आवासीय कबड्डी अकादमी प्रारंभ करने के लिए औद्योगिक संगठनों के साथ समन्वय के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्वेता सिन्हा ने राज्य में खेलों के लिए प्रशिक्षण, खेल गतिविधियां, खेल अधोसंरचना एवं अधोसंरचना विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि नारायणपुर में मलखंभ अकादमी तथा कोरबा में खेल अकादमी प्रारंभ करने के लिए जिले के कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

पीएम धन-धान्य कृषि योजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, हर साल खर्च होंगे 24000 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री साय के प्रयास से छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल, प्रदेश में मखाना की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन 
Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भिलाई के ट्रक चालक की जांजगीर में मौत, दो अन्य ड्राइवरों की भी गई जान…. लू से मौत की आशंका
टोक्यो ओलंपिक: 12वें दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत… सेमीफाइनल में हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम… कुश्ती व एथलेटिक्स में भी मिली हार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब देश में हर वयस्क को कोरोना टीका लगाने के सुझाव को केंद्र सरकार ने किया खारिज
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल बिग ब्रेंकिंग: छत्तीसगढ़ में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मई से.. कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन के कारण अनुपस्थित परीक्षार्थियों के लिए होगी यह व्यवस्था
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?