रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने एक और जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच मंगलवार को बडौदरा में चंडीगढ के विरुद्ध खेला गया। इस मैच में छत्तीसगढ़ ने 20 रनों से जीत दर्ज की। यह छत्तीसगढ़ वुमेन्स टीम की लगातार तीससरी जीत है।
वडेदरा में खेले गए इस मैच में चंडीगढ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से शील्पा साहु ने 52 रन तथा श्रृष्टि शर्मा ने 50 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त प्रिति यादव ने 26 रन तथा अदिती पंवार ने 22 नाबाद रन बनाये। चंडीगढ टीम की ओर से तरुनिका ने 5 विकेट प्राप्त किया।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। चंडीगढ की ओर से तानीया भाटीया ने 70 रनों की पारी खेली तथा मोनीका बिश्नोंई ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। उनके अतिरिक्त मोनीका पांडे ने 18 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से बांय हाथ की स्पीन गेंदबाज श्रेया श्रीवास ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 5 विकेट प्राप्त किये। प्रिती यादव, उर्मिला हरीना तथा अदिती पंवार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।




