ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़वासियों को दिल्ली में मिला नया भवन, मुख्यमंत्री बघेल ने किया छत्तीसगढ़ निवास का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : छत्तीसगढ़वासियों को दिल्ली में मिला नया भवन, मुख्यमंत्री बघेल ने किया छत्तीसगढ़ निवास का लोकार्पण

By Mohan Rao
Published: September 27, 2023
Share
नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ निवास का सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
SHARE

60 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से बना है नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास, भवन में मौजूद हैं सभी अत्याधुनिक सुविधाएं

रायपुर। देश की राजधानी नईदिल्ली में छत्तीसगढ़वासियों को नया “छत्तीसगढ़ निवास का तोहफा मिला। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्वारका के सेक्टर 13 में बने इस नए छत्तीसगढ़ निवास का अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल लोकार्पण किया। 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास भवन में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इस भवन में कुल 61 कमरे व 13 सूइट रूम हैं जो की आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित है।

पिछले तीन सालों में विभिन्न बाधाओं को पार कर छत्तीसगढ़ के निवासियों की सेवा के लिये देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास तैयार किया गया है। विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्य एवं चिकित्सा के लिए छत्तीसगढ़  से दिल्ली जाने वाले निवासियों की सुविधा के लिए इसकी परिकल्पना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। हालांकि नई दिल्ली में पहले से छत्तीसगढ़ शासन के दो भवन चानक्यपुरी में छत्तीसगढ़ भवन तथा सफ़दरजंग हॉस्पिटल के पास छत्तीसगढ़ सदन बना हुआ हैञ परंतु आधुनिक एवं छत्तीसगढ़ की बढ़ती हुई आवश्यकता की पूर्ति के लिए तीसरे भवन की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। जो कि अब पूरा हो गया है।

तीन वर्ष पूर्व हुआ था इसका शिलान्यास
मुख्यमंत्री बघेल ने तीन वर्ष पूर्व इसका शिलान्यास किया था। इसके लिए नई दिल्ली के द्वारका में नये “छत्तीसगढ़ निवास के निर्माण की परिकल्पना की गई और इसकी आधारशिला 19 जून 2020 को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास कर रखी थी। यह पहला मौका है कि जब पहली बार इस प्रकार की महत्वपूर्ण अत्याधुनिक भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ से बाहर सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक मील का पत्थर है। 

जानिए क्या है छत्तीसगढ़ निवास भवन की खासियत
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ निवास के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ निवास छत्तीसगढ़ संस्कृति और परंपराओं की स्पष्ट झलक दे रहा है। इसमें 13 सूइट रूम, 61 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया गया है। भवन के निर्माण में पर्यावरण का भी ख्याल रखा गया है।

नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास द्वारका के प्राइम लोकेशन में स्थित है। इसके आस-पास भव्य माल, फ़ाइव स्टार होटल, ख़ूबसूरत पार्क, नया उत्तर प्रदेश भवन, अरुणाचल भवन, दिल्ली का सबसे बड़ा इस्कॉन टेंपल आदि है। इसके अलावा कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी इसकी लोकेशन शानदार है। मात्र 13-15 मिनट में आप कनॉट प्लेस पहुंच सकते हैं। द्वारका सेक्टर 13 का मेट्रो इस नवनिर्मित भवन के पास में ही है।

कोरोना संकट के दौर में उद्योगपति रमेश अग्रवाल की सेवाभावी पहल: 579 ऑक्सीजन सिलेंडर शासन व जिला प्रशासन को सौंपे… निजी अस्पतालों को भी दिए सिलेंडर
ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या
दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, आईजी गर्ग ने ‘पीपिंग सेरेमनी’ में लगाया स्टार
लापरवाही बरतने वाले दो पंचायत सचिवों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना, राज्य सूचना आयुक्त की कार्रवाई
सड़क सुरक्षा सप्ताह : स्कूली छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, कल होगा समापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Assembly Election_ कांग्रेस दोबारा बना सकती है छत्तीसगढ़ में सरकार, फिर भी उत्साहित हैं भाजपाई कांग्रेस ने की विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए 152 प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी सूची
Next Article कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर : आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की हुई मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?